Rajgir Women's Kabaddi World Cup: बिहार के राजगीर में अब एक और अंतरराष्ट्रीय खेल इवेंट का आयोजन होने जा रहा है। महिला कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन 1 जून से 10 जून तक होगा, जिसमें कुल 14 टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन एमेच्योर कबड्डी महासंघ और बिहार खेल राज्य प्राधिकरण के बीच हुए समझौते के तहत किया जाएगा।
देश और विदेश में राजगीर का नाम अब भारत के 'स्पोर्ट्स हब' के रूप में उभर रहा है, पिछले साल महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सफल आयोजन किया था। अब यहां महिला कबड्डी वर्ल्ड कप की मेज़बानी भी होने जा रही है, जो बिहार के खेल आयोजनों में एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इस खास मौके पर भारत की महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनाली विष्णु और उपकप्तान पुष्पा राणा भी मौजूद रही। आयोजकों का मानना है कि इस टूर्नामेंट से न केवल राजगीर को खेल पर्यटन का एक नया केंद्र मिलेगा,और लोगों तक जानकारी पहुचेगीं बल्कि महिला कबड्डी को भी वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के लिए तैयारियों की जोरदार शुरुआत हो चुकी है, और खेल प्रेमियों को इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार है।






