ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Panorama sports season 7: वॉलीबॉल बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स स्कूल ने 2-1 से उस लाइन को हराया

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 का आगाज़ हो चुका है। 62 दिनों तक चलने वाले इस खेल के महाकुंभ का उद्घाटन रव

Panorama sports season 7: वॉलीबॉल बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स स्कूल ने 2-1 से उस लाइन को हराया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PURNEA: पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स में पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 का आगाज़ हो चुका है। 62 दिनों तक चलने वाले इस खेल के महाकुंभ का उद्घाटन रविवार को हुआ। खेलों के क्षेत्र उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉ राजन आनंद , सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल के प्राचार्य सिस्टर बंदिता, सेंट मोसेस स्कूल के प्राचार्य ,डी ए भी स्कूल के शिक्षक एवं सेना, पुलिस सेवा में जानें वाले युवाओं को प्रशिक्षित कर रहें मूली मनोहर को पौधा, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने सम्मानित किया गया।


पनोरमा ग्रुप के द्वारा आयोजित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 के प्रथम चरण में के उद्घाटन समारोह के अवसर पर पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स श्री संजीव मिश्रा ने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नेत्र रोगी विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉ श्री राजन आनंद, सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल के प्राचार्य सिस्टर बंदिता, सेंट मोसेस स्कूल के प्राचार्य, डी ए भी स्कूल के शिक्षक पटनायक एवं सेना, पुलिस सेवा में जानें वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने वाले श्री मूली मनोहर को पौधा,शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 प्रथम चरण के द्वितीय दिन पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स श्री संजीव मिश्रा ने वॉलीबॉल बालक वर्ग जिला स्कूल बनाम जवाहर हाई स्कूल गुलाब बाग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, भाईचारा और सौंदर्य सिखाती है । और अपने समाज के लिए कुछ करने का अवसर प्रदान करती है।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने बताया कि वॉलीबॉल बालक वर्ग प्रतियोगिता जवाहर  हाई स्कूल गुलाब बाग ने जिला स्कूल पूर्णिया को 2-0 से हराया। वालीबाल बालक वर्ग में सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल ने उस लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 2-0 से हराया। वालीबाल बालिका वर्ग में सेंट पीटर्स हिन्दी मीडियम स्कूल ने उस लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 2-1 से हराया। बास्केटबॉल बालक वर्ग में सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल ने उर्स लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल को 25-05 हराया।


वही बास्केटबॉल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में उस लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल ने सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल को 11-02 से हराया।अंडर -17 बैडमिंटन बालिका वर्ग में मौक्षदा ने जेवा एजाज को 15-08,15-11 से हराया। अंडर-13 बालिका वर्ग में मेधा  पांडेय ने विधि जयपुरिया 15-09,16-15,18-16  से हराया। अंडर -17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार बनाम हिमांशु के बीच मुकाबला खेला। हिमांशु कुमार ने 15-03,15-07 से जीता।


इस अवसर पर उपस्थित आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, विकास कुमार, रितेश कुमार झा, पवन कुमार, चन्दन कुमार, मिथिलेश राय, मो नैय्यर अली, मो मंजर मोहशिम, राजीव कुमार, अमृत साजन, राजू कामती, भावना कुमारी, अराधना कुमारी सिंह, खुशी कुमारी उपस्थित थे। इस बात की जानकारी पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के सदस्य हरिओम झा ने दी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें