ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला दूसरा मेडल, मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज

DESK: रेरिस ओलंपिक में निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर से इतिहास रचा है हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत के लिए दूसरा मेडल जीता है। 10 मीटर एयर पिस्टल क

पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला दूसरा मेडल, मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: रेरिस ओलंपिक में निशानेबाज मनु भाकर ने एक बार फिर से इतिहास रचा है हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भारत के लिए दूसरा मेडल जीता है। 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स टीम इवेंट में मनु और सरबजोत ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से धूल चटा दिया और पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में दूसरा बॉन्ज मेडल दे दिया। आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।


इससे पहले 28 जुलाई को मनु भाकर ने 10 मीटर के एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता था। पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल भारत की झोली में आया था और मनु भाकर निशानेबाजी में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई थीं। पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर को पीएम मोदी ने फोन कर बधाई दी थी।


मनु भाकर की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में भाग ले रहे अन्य खिलाड़ियों का भी हाल पूछा था। पीएम मोदी ने मनु से बात करते हुए कहा था कि पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में राइफल ने दगा कर दिया था, मगर इसबार तुमने सभी कमियों को पूरा कर मेडल अपने नाम कर लिया है।


मनु भाकर पेरिस ओलंबिक 2024 में अपने दूसरे ओलंपिंक खेलों में हिस्सा ले रही हैं। मनु ने साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में डेब्यू किया था लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल में खराबी आ गई थी, जिसके कारण उन्हें मेडल से वंचित रहना पड़ा था। मिक्स्ड टीम 10 मीटर और 25 मिटर पिस्टल स्पर्धा में भी वह पदक हासिल करने से चूक गई थीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें