ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान Bihar News: एक करोड़ मीटर कपड़े का पोशाक बनाएंगी जीविका दीदियां, नीतीश सरकार ने बनाया बड़ा प्लान AI Enabled Negev LMG: शत्रुओं को खुद पहचान कर ख़त्म करेगी भारतीय सेना की यह मशीन गन, 14,000 फीट पर हुआ सफल परीक्षण BSNL Special Offer: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में BSNL लेकर आया खास ऑफर, कैशबैक के साथ सेना को होगा योगदान BSNL Special Offer: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में BSNL लेकर आया खास ऑफर, कैशबैक के साथ सेना को होगा योगदान Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम? Bihar News: महिला CO ने किया खेल...DM ने पकड़ लिया, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दे दिया यह दंड... Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली Patna Firing Case: पटना के धनरूआ गोलीकांड में पुलिस का एक्शन, 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज; दारोगा समेत तीन को मारी थी गोली

MS Dhoni: 43 की उम्र में माही ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, विश्व में अब तक कोई न कर पाया था यह कारनामा

MS Dhoni: एमएस धोनी ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 26 रनों की धुआंधार पारी खेलकर चेन्नई को जीत दिलाई। 43 साल 281 दिन की उम्र में बना दिया यह अद्भुत रिकॉर्ड।

MS Dhoni

15-Apr-2025 08:37 AM

By First Bihar

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके जोश के आगे सिर्फ एक नंबर है। आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। धोनी ने सिर्फ 11 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने सीएसके को 3 गेंद बाकी रहते जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।


43 साल 281 दिन की उम्र में धोनी आईपीएल इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने प्रवीण तांबे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 43 साल 60 दिन की उम्र में यह खिताब जीता था। यह धोनी का आईपीएल में 18वां पीओएम अवार्ड है। खास बात यह है कि 6 साल बाद, यानी 2019 के बाद, उन्हें फिर से यह सम्मान मिला। 2008 में जब धोनी ने पहली बार यह अवार्ड जीता था, तब उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी।


लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 166 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन सीएसके के गेंदबाजों ने बाकी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। जवाब में सीएसके की शुरुआत शाइक रशीद और रचिन रविंद्र ने की, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। मिडिल ओवर्स में कुछ विकेट गिरे, लेकिन अंत में धोनी और शिवम दुबे ने तो कमाल ही कर दिया।


धोनी की इस पारी और रिकॉर्ड ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैंस ने उनकी तारीफ में जमकर पोस्ट किए।  यह जीत सीएसके के लिए इस सीजन की दूसरी जीत थी, जो लगातार मिली 4 हार के बाद आई है, जिस वजह से फैंस उत्साहित हो गए, उनके मन में एक उम्मीद जगी है कि शायद अब उनकी टीम यहां से जबरदस्त वापसी करेगी।