ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

मिताली राज ने फैंस को दिया बड़ा झटका, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

DESK: भारतीय महिला क्रिकेट की रीढ़ कहे जाने वालीं दिग्‍गज खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली ने अचानक बुधवार को अपने रिटायरमेंट का ऐ

मिताली राज ने फैंस को दिया बड़ा झटका, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: भारतीय महिला क्रिकेट की रीढ़ कहे जाने वालीं दिग्‍गज खिलाड़ी मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली ने अचानक बुधवार को अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। 39 वर्षीय मिताली ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट, वनडे, टी-20 तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है।


हालांकि लेडी सचिन तेंदुलकर कही जाने वाली मिताली राज का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा ही रह गया है। मिताली भारत में महिला क्रिकेट की पहचान है। मिताली के इस फैसले ने उनके फैंस को बड़ा झटका दिया है। ट्विटर के माध्यम से मिताली ने यह जानकारी अपने फैंस को दी है। 


मिताली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इतने सालों से आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं अपनी दूसरी पारी के लिए आपके आशीर्वाद और सपोर्ट चाहूंगी। हर सफर की तरह मेरे क्रिकेट करियर का भी एक मोड़ पर आकर अंत होना था। आज वो दिन है, जब मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले रही हूं।


39 साल की मिताली राज ने 8 जून बुधवार को ट्विटर पर एक लंबा संदेश जारी कर संन्यास का ऐलान किया है।मिताली ने अपने मैसेज में यह भी लिखा है कि मैं एक छोटी बच्ची थी जब मैंने ब्लू जर्सी पहनकर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था. ये सफर काफी लंबा रहा जिसमें हर तरह के पल देखने को मिले, पिछले 23 साल मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन पलों में से एक थे. हर सफर की तरह ये सफर भी खत्म हो रहा है और आज मैं इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान करती हूं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें