ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

IPL 2025: शाहरुख खान ने ‘चक दे इंडिया’ वाले अंदाज में KKR को खास पैगाम, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

IPL 2025: केकेआर बनाम आरसीबी मैच से पहले शाहरुख खान अपनी टीम के खास मैसेज लिखते हुए टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए चक दे इंडिया वाला अंदाज अपनाया है.

IPL 2025
केकेआर बनाम आरसीबी मैच
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025: आईपीएल का शानदार आगाज आज कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में हो रहा है। मैच का शुभारम्भ आज यानि 22 मार्च शाम से होने जा रहा है। इस बीच बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान ने 'चक दे इंडिया' फिल्म में जिस प्रकार भारतीय महिला हॉकी टीम में जोश भरा था उसी अंदाज में अब IPL 2025 के सबसे पहले मैच से पूर्व भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है।


वहीं केकेआर को सपोर्ट करते हुए RCB के खिलाफ मैच के लिए कोलकाता टीम का मनोबल बढ़ाने का प्रयास करते दिखे है। दरअसल, शाहरुख खान अपने टीम के खिलाडियों से मिले है और कोच से लेकर कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने टीम में जोश भरते हुए कहा, "सभी पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे, स्वस्थ और खुश रहें। चंद्रकांत पंडित सर का धन्यवाद, जो टीम को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। नए सदस्यों का स्वागत है और कप्तान अजिंक्य रहाणे का भी बहुत आभार। उम्मीद है आपको यहां अच्छे वातावरण का अहसास मिलेगा। 


बता दें कि अजिंक्य रहाणे पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2022 में इस टीम के लिए 7 मैच खेलते हुए 133 रन बनाए थे, लेकिन वह कोलकाता टीम की कप्तानी पहली बार करने वाले है। आईपीएल के इतिहास में केकेआर के कुल 9वें कप्तान हैं। रहाणे आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड गए थे, लेकिन दूसरी बारी नाम बोले जाने पर KKR ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया था।


इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में अब तक उन्होंने 185 मैचों में 4,642 रन बनाए हैं। अपने विशाल आईपीएल करियर में उनके नाम 2 शतक और 30 अर्ध सतक बनाया हैं। वे अभी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 12वें स्थान पर हैं। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि रहाणे अपने बल्ले के जलवा से इस बार 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो सकते हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें