ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

IPL 2025: मुश्किल में चल रही राजस्थान रॉयल्स को एक और झटका, RCB के खिलाफ मैच से पहले यह दिग्गज खिलाड़ी टीम से बाहर

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें बढ़ी, RCB के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएगा यह दिग्गज खिलाड़ी, फैंस ने कहा “अब प्लेऑफ्स में जाना बेहद मुश्किल”.

IPL 2025
राजस्थान रॉयल्स, राहुल द्रविड़, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलें ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा जानकारी के अनुसार इस टीम का अब प्लेऑफ्स में पहुंच पाना दिन ब दिन मुश्किल सा प्रतीत हो रहा है. यह टीम अब तक 8 में से केवल 2 ही मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाई है और फिलहाल अंकतालिका में आठवें स्थान पर काबिज है. इस टीम के कप्तान संजू सैमसन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले मैच में भी नहीं खेल पाए थे और अब खबर आ रही है कि RCB के खिलाफ राजस्थान के अगले मुकाबले में भी सैमसन प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. 


बताते चलें कि लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान जब सैमसन बल्लेबाजी कर रहे थे, उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. जिसके बाद उन्हें रिटायर हर्ट होना पड़ गया था. सैमसन ने काफी कोशिश की कि फिजियो की मदद से ठीक हुआ जाए और बल्लेबाजी जारी रखी जाए, मगर ऐसा हो नहीं पाया. वो मैच था और एक आज का दिन है, सैमसन तब से लेकर अब तक प्लेइंग 11 से गायब हैं. अब खबर आ रही है कि सैमसन अगले मैच में RCB के खिलाफ भी खेलते हुए नजर नहीं आएँगे. 


बता दें कि बेंगलुरु के साथ राजस्थान का अगला मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा. इस मैच में संजू सैमसन के ना होने से भले ही रियान पराग को फायदा हो क्योंकि उन्हें कप्तानी करने का मौका फिर से मिलेगा, भले ही सैमसन के ना होने का फायदा 14 वर्षीय वैभव सुर्यवंशी को मिले जिन्हें एक और मैच में ओपनिंग करने को मिलेगा, मगर टीम के लिए यह कतई फायदेमंद नहीं है. 


प्लेऑफ्स में जाने को लेकर अब सभी टीमें अपना शत-प्रतिशत देने में लगी हैं और राजस्थान लगातार इस मामले में पिछड़ती जा रही है. देखना दिलचस्प होगा कि बिना सैमसन के यह टीम RCB को हरा पाने में कामयाब हो पाती है या फिर एक और हार के साथ पॉइंट्स टेबल में नीचे से टॉप पर काबिज रहना जारी रखती है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें