ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

IPL 2025: भारत-पाक तनाव को लेकर अब इन 5 शहरों में नहीं होगा कोई मैच, BCCI का नया शेड्यूल जारी

IPL 2025: IPL 2025 के बचे हुए 17 मैच केवल 6 शहरों में ही आयोजित होंगे। धर्मशाला, चेन्नई, मुल्लानपुर, कोलकाता और हैदराबाद में मैच नहीं होंगे। जानें BCCI के नए शेड्यूल की पूरी जानकारी।

IPL 2025
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव ने क्रिकेट के सबसे बड़े उत्सव इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को भी प्रभावित किया है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के कारण BCCI को IPL को एक हफ्ते के लिए स्थगित करना पड़ा था। अब BCCI ने बचे हुए 17 मैचों के लिए नया शेड्यूल जारी किया है, जिसमें 5 शहरों को बाहर कर दिया गया है।


BCCI ने 13 मई 2025 को घोषणा की कि IPL 2025 के बचे हुए 17 मैच 17 मई से शुरू होंगे और फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। ये मैच अब केवल 6 शहरों बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई और अहमदाबाद में होंगे। पहले IPL के मैच 13 शहरों में खेले जा रहे थे, जिनमें धर्मशाला, चेन्नई, मुल्लानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, विशाखापत्तनम और गुवाहाटी भी शामिल थे।


नए शेड्यूल के तहत प्लेऑफ की तारीखें

क्वालिफायर 1: 29 मई  

एलिमिनेटर: 30 मई  

क्वालिफायर 2: 1 जून  

फाइनल: 3 जून


हालांकि, BCCI ने अभी प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा नहीं की है। पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स को फाइनल और क्वालिफायर 2 की मेजबानी करनी थी, लेकिन अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल होने की ज्यादा संभावना है। BCCI ने धर्मशाला, चेन्नई, मुल्लानपुर, कोलकाता और हैदराबाद को नए शेड्यूल से बाहर कर दिया है। इसका मुख्य कारण भारत-पाकिस्तान तनाव और सीमा पर सुरक्षा स्थिति बताई जा रही है। BCCI का कहना है कि सीमा से दूर के शहरों को चुनकर वे खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहते हैं। लेकिन यहाँ कुछ सवाल जरूर उठते हैं।


कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को बाहर करना क्या वाकई जरूरी था? कोलकाता में फाइनल की मेजबानी की उम्मीद थी, लेकिन अब यह अहमदाबाद में हो सकता है। क्या यह BCCI की गुजरात लॉबी का असर है? चेन्नई और हैदराबाद को बाहर करने का कारण उनकी टीमों का प्लेऑफ से बाहर होना भी हो सकता है। इससे दर्शकों की रुचि कम होने की आशंका है, और हो सकता है BCCI ने व्यावसायिक नुकसान से बचने के लिए यह कदम उठाया होगा।


धर्मशाला और मुल्लानपुर को बाहर करना समझ में आता है, क्योंकि ये सीमा के करीब हैं और वहां पहले ही सुरक्षा कारणों से मैच रद्द हो चुका है। लेकिन क्या BCCI ने सभी जोखिमों का सही आकलन किया है, या यह जल्दबाजी में लिया गया एक फैसला है? बता दें कि IPL के बचे हुए मैचों के लिए विदेशी खिलाड़ियों की वापसी एक बड़ी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी 11 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी में व्यस्त होंगे। साथ ही, भारत को 20 जून से इंग्लैंड दौरे पर जाना है। अगर IPL के शेड्यूल में और देरी हुई, तो यह भारतीय टीम की तैयारियों को भी प्रभावित कर सकता है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें