ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

IPL 2025: मैच खत्म होते ही मैदान पर बवाल! कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़े चांटे, याद आया हरभजन-श्रीसंत का 2008 का 'थप्पड़कांड'

IPL 2025: मंगलवार को द‍िल्ली कैप‍िटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच के बाद कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को 2 थप्पड़ मार दिए, जो कैमरे में कैद हो गया। ऐसा लगा कि कुलदीप ने मजाक में यह थप्पड़ मारा, लेकिन दूसरा थप्पड़ पड़ते ही रिंकू सिंह सीरियस हो गये।

IPL 2025
कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़े चांटे
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IPL 2025:  मंगलवार को खेले गये मैच में दिल्ली कैपिटल्स को अपने ही घर में केकेआर के खिलाफ 14 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले के खत्म होने के बाद दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव ने केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को चांटे मारे, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच एक अजीब घटना देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मजाक में थप्पड़ मार दिया जिसके बाद रिंकू थोड़े नाराज दिखे।


दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर बातचीत करने के लिए इकट्ठा हुए थे। कुलदीप यादव और रिंकू सिंह भी साथ में बात कर रहे थे। तभी कुलदीप यादव ने मजाक करते हुए रिंकू सिंह को थप्पड़ मार दिया। ऐसा लगा कि कुलदीप यादव ने मजाक में यह थप्पड़ मारा, लेकिन दूसरा थप्पड़ पड़ते ही रिंकू सिंह सीरिसय हो गये। इस घटना ने फैन्स को हरभजन-श्रीसंत वाले पुराने थप्पडकांड की याद दिला दी।


थप्पड़ लगने के बाद रिंकू सिंह थोड़े नाराज दिखे और कुछ कहते हुए भी नजर आए। कुलदीप यादव ने एक और थप्पड़ मारने की कोशिश की, लेकिन रिंकू ने अपना चेहरा हटा लिया। सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं, तो कुछ लोग कुलदीप यादव के इस व्यवहार को गलत बता रहे हैं। हालांकि कुलदीप के थप्पड़ मारने के बाद रिंकू थोड़े नाराज जरूर नजर आए थे।  कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की घटना ने आईपीएल 2008 में श्रीसंत और हरभजन सिंह के बीच 'थप्पड़कांड' की याद द‍िला दी। तब हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद हरभजन सिंह को उस आईपीएल सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें