ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

स्टिंग ऑपरेशन के बाद सेलेक्टर चेतन शर्मा का इस्तीफा, BCCI के अधिकारी थे नाराज

DESK : टीम इण्डिया के चीफ सलेक्टर पद से चेतन शर्मा से इस्तीफा से दिया है। तन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है इस मामले के सामने आन

स्टिंग ऑपरेशन के बाद सेलेक्टर चेतन शर्मा का इस्तीफा, BCCI के अधिकारी थे नाराज
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : टीम इण्डिया के चीफ सलेक्टर पद से चेतन शर्मा से इस्तीफा से दिया है। तन शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है इस मामले के सामने आने के बाद चेतन शर्मा पर इस्तीफे का भारी दवाब था। जिसके बाद अब आज उन्होंने यह फैसला किया है। 


चेतन शर्मा ने BCCI सचिव जय शाह को अपना इस्तीफा भेजा दिया, जिसे शाह ने स्वीकार भी कर लिया है। चेतन शर्मा तीन महीने में दूसरी बार हटाए गए हैं। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद हटाए गए थे। उसके बाद अब स्टिंग ऑपरेशन विवाद के बाद यह फैसला लिया है। 


दरअसल, पिछले दिनों चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल हुआ था। जिसमें वो यह बातें कहते फिर रहे हैं कि, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी फिट रहने के लिए इंजेक्शन लेते हैं और 80% फिट होने पर भी 100% फिट हो जाते हैं। शर्मा ने आगे कहा था नकली फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेने वाले इन सभी खिलाड़ियों के पास क्रिकेट के बाहर अपने डॉक्टर हैं, जो उन्हें शॉट्स मुहैया कराते हैं, ताकि उन्हें महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह से फिट माना जा सके।


चेतन शर्मा ने कथित तौर पर विराट कोहली, सौरव गांगुली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और टीम के कई अन्य खिलाड़ियों के बारे में कुछ विचित्र टिप्पणियां की थीं। हालांकि, बीसीसीआई ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था और अब ऐसा लगता है कि शर्मा को अपने कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है। शर्मा ने एक प्राइवेट न्यूज चैनल की ओर से किये गये एक स्टिंग के दौरान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के साथ अपनी आंतरिक चर्चाओं का कथित रूप से खुलासा किया था।


आपको बताते चलें कि, चेतन शर्मा को 20 दिसंबर 2020 को बीसीसीआई में चयनकर्ताओं के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति हुई। नवंबर 2022 में उन्‍हें प्रमुख चयनकर्ता पद से बर्खास्‍त किया गया। इसके बाद में बीसीसीआई ने उन्‍हें दोबारा नियुक्‍त किया। मगर अब उन्‍होंने एक महीने के कार्यकाल के बाद खुद पद से इस्‍तीफा दिया।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें