ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

गोपालगंज के लाल क्रिकेटर मुकेश कुमार का जोरदार स्वागत, बच्चों से बोले..पढ़ाई के साथ-साथ खेलें और आगे बढ़ें

बिहार के लाल मुकेश कुमार ने कहा कि यहाँ से एक मुकेश कुमार नहीं बल्कि 100 मुकेश कुमार निकलने चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मैंने भी क्रिकेट के क्षेत्र में खूब मेहनत किया जिसका रिजल्ट आज सबके सामने है।

BIHAR
गोपालगंज में मुकेश कुमार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गोपालगंज के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मुकेश कुमार इन दिनों गोपालगंज में है। मंगलवार को गोपालगंज क्लब में एक दिवसीय कार्यशाला में वो शामिल हुए। वही इसके बाद बच्चों के बीच कॉपी पेन का वितरण किया। क्रिकेटर मुकेश कुमार ने मंच से कहा कि गोपालगंज और बिहार का नाम रोशन करना था इसलिए क्रिकेट के क्षेत्र में मेहनत किया। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से कहा कि वो पढ़ाई के साथ-साथ खेलने पर फोकस रखें और आगे बढ़ें। मुकेश जैसा दस मुकेश कुमार गोपालगंज में पैदा हो यह संकल्प लेकर चलेंगे।  


कार्यशाला का उद्घाटन गोपालगंज के डीएम प्रशांत कुमार सीएच, डीडीसी निशांत विवेक व क्रिकेटर मुकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम के द्वारा मुकेश कुमार को सम्मानित किया गया। वही क्रिकेटर मुकेश कुमार ने छात्रों और खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। क्रिकेट को लेकर सभी सवालों का जबाब दिया। वही लगन के साथ क्रिकेट खेलने और सफलता हासिल करने का मूल मंत्र खिलाड़ियों को दिये। 


मुकेश कुमार ने बताया कि गोपालगंज आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां अपनापन मिल रहा है। आज बच्चों के साथ संवाद किया और मेहनत करने आगे बढ़ने को लेकर बातचीत हुई। मुकेश कुमार ने  कहा कि यहाँ से एक मुकेश कुमार नहीं बल्कि 100 मुकेश कुमार निकलने चाहिए। वही गोपालगंज डीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि गौरव का विषय है कि क्रिकेटर मुकेश कुमार यही के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट मैच खेल चुके हैं आज उन्होंने गोपालगंज के बच्चों से क्रिकेट को लेकर संवाद किया और बच्चों को प्रेरित किया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें