ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

राजकोट में टीम इंडिया ने लिया बदला, दूसरे वनडे मैच में 36 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराया

RAJKOT: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में खेले गये दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में मिली करारी हार का बदला ले लिया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात

राजकोट में टीम इंडिया ने लिया बदला, दूसरे वनडे मैच में 36 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराया
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RAJKOT: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच राजकोट में खेले गये दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में मिली करारी हार का बदला ले लिया है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दे दी है. इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने 1-1 से बराबरी कर ली है. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा.


दूसरे वनडे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 340 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 341 रनों का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 49.1 ओवर में 304 रनों पर ढेर हो गई. 


भारतीय टीम के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 80 रनों की पारी खेली. कप्तान विराट कोहली ने 78 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए जबकि नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले. वहीं जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट झटका. इस मैदान पर तीन वनडे में टीम इंडिया की यह पहली जीत है. इससे पहले साल 2013 में इंग्लैंड और 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 98 रन बनाए. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें