ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार

धोनी के लिए उम्र महज एक नंबर, 40 की उम्र में किया एक और कारनामा

DESK: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी के लिए उम्र अब एक महज नंबर रह गई है और वे कई बार इसे अपने खेल से साबित भी कर चुके हैं. एक बार फिर धोनी ने अपनी 40 की उम्

धोनी के लिए उम्र महज एक नंबर, 40 की उम्र में किया एक और कारनामा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी के लिए उम्र अब एक महज नंबर रह गई है और वे कई बार इसे अपने खेल से साबित भी कर चुके हैं. एक बार फिर धोनी ने अपनी 40 की उम्र में ख़ास कमाल कर दिया है. बता दें कि धोनी अब एक ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि को हासिल किया है और यह कमाल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.


रविवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराते हुए इस सीजन की चौथी जीत अपने नाम दर्ज करते हुए यह टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आठ गेंद में 21 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपनी टीम का स्कोर 208 तक पहुंचाया और इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक खास उपलब्धि करते हुए अब वह विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए हैं.


दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में दो छक्के और एक चौके की मदद से 21 रन बनाने वाले कैप्टन कूल को टी20 के मैच में अपने 6000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ चार रन की जरूरत थी। जो की उन्होंने मिशेल मार्श की गेंद पर छक्का लगाते हुए अपना खाता खोला और टी20 में अपने 6000 रन पूरे कर लिए. धोनी से पहले सिर्फ विराट कोहली ने अपने नाम यह कारनामा किया था. जबकि अब महेंद्र सिंह धोनी भी इस नंबर में जुड़ गये है.


बता दें कि विराट कोहली पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 के मैच में कप्तानी करते हुए अपने 6000 रन पूरे किए थे. विराट ने पिछले साल ही भारत की टी20 टीम और आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी. इससे पहले विराट बतौर कप्तान 190 मैच में 6,451 रन बना चुके है. वहीं, धोनी ने यह उपलब्धि 303 मैच खेलते हुए हासिल की है। जिसके साथ उनका औसत 38.57 का रहा है और साथ ही साथ उनके नाम 23 अर्धशतक भी हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें