ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

कोरोना के कारण बीच में ही IPL छोड़ रहे खिलाड़ी, BCCI ने भी कह दी बड़ी बात

DESK : कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत में IPL का आयोजन किया गया है. हालांकि आईपीएल के सुरक्षित बायो बबल में भी खिलाड़ियों को चिंतित कर दिया है जिसके बाद भारत के अनुभवी ऑफ स्प

कोरोना के कारण बीच में ही IPL छोड़ रहे खिलाड़ी, BCCI ने भी कह दी बड़ी बात
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत में IPL का आयोजन किया गया है. हालांकि आईपीएल के सुरक्षित बायो बबल में भी खिलाड़ियों को चिंतित कर दिया है जिसके बाद भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अलावा कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने लीग बीच में छोड़ देने का फैसला किया है. जबकि BCCI ने कहा है कि खेल जारी रहेगा.


आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को मैच जीतने के बाद ट्वीट किया, ‘मैं कल (सोमवार) से इस सत्र के आईपीएल से ब्रेक ले रहा हूं. मेरा परिवार कोरोना महामारी से लड़ रहा है और इस कठिन समय में उसे मेरी मदद की जरूरत है.’ उन्होंने कहा, ‘अगर हालात सही दिशा में जाते हैं तो मैं वापसी करूंगा. धन्यवाद दिल्ली कैपिटल्स.’ समझा जाता है कि उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.


इधर ऑस्ट्रेलिया और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने भारत में कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया और दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर यह फैसला ले सकते हैं.वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा ने भी निजी कारणों से लीग छोड़ने का फैसला किया.


अब हालात ऐसे हो गए हैं कि जो खिलाड़ी अभी आईपीएल खेल भी रहे हैं उन्हें घर वापस कैसे जाएँगे, इस बात की चिंता सताने लगी है. हालांकि इस पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट पूरा होने पर अपने खिलाड़ियों के लिये चार्टर्ड विमान का इंतजाम कर सकता है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के 14 खिलाड़ी अभी लीग में हैं. उनके अलावा कोच रिकी पोंटिंग और साइमन कैटिच, कमेंटेटर मैथ्यू हेडन, ब्रेट ली, माइकल स्लेटर और लीजा स्टालेकर भी यहां हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें