ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Champions Trophy Final 2025 : न्यूजीलैंड के खिलाफ फ़ाइनल से ठीक पहले विराट कोहली चोटिल, बढ़ी रोहित शर्मा की मुश्किलें

Champions Trophy Final 2025 : 9 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम कीवियों के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलने जा रही है. हालांकि इसके ठीक पहले प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोटिल हो गए हैं.

Champions Trophy Final 2025
kohli injured
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Champions Trophy Final 2025 : भारतीय टीम की चिंता उस समय बढ़ गई जब दुबई के आईसीसी अकादमी में प्रैक्टिस के दौरान भारत के स्टार बल्लेबाज और सेमीफाइनल के हीरो विराट कोहली चोटिल हो गए. ऐसा नेट सेशन के दौरान हुआ. बल्लेबाजी करते वक्त एक तेज गेंदबाज की गेंद सीधा आकर विराट कोहली के घुटने से टकराई.


इसके बाद तुरंत सेशन को रोक दिया गया और टीम इंडिया के फिजियोथैरेपिस्ट ने आकर चोट की जांच की, जिसके पश्चात चोट के स्थान पर स्प्रे किया गया और वहां पट्टी बाँधी गई. चोट के बाद कोहली को दर्द का सामान करना पड़ा मगर इसके बावजूद भी वह ग्राउंड छोड़कर नहीं गए और वहीं रहकर बाकी की प्रैक्टिस देखते रहे.


फिजियोथैरेपिस्ट के अनुसार कोहली के घुटने में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और इससे उनके फ़ाइनल में खेलने को लेकर कोई दुविधा नहीं है. इतना सुनने के बाद वहां मौजूद टीम इंडिया के सभी सदस्य और विशेषकर कप्तान रोहित शर्मा के जान में जान आई. इस समय टीम इंडिया कोई भी नुकसान झेलने की हालत में नहीं है.


तमाम भारतीय क्रिकेट फैंस 9 मार्च का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. भले ही सामने न्यूजीलैंड की टीम ही क्यों ना हो. वो अलग बात है कि यह कीवी टीम कुल दो बार टीम इंडिया को आईसीसी फ़ाइनल में मात दे चुकी है, इस वजह से यह फाइनल और भी दिलचस्प होने जा रहा है. ग्रुप स्टेज में कीवी टीम को धूल चटाने के बाद अब फैंस की दिली ख्वाहिश बस यही है कि रोहित शर्मा और टीम निर्दयता पूर्वक अपना बदला लेते हुए ट्रॉफी को उठाए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें