ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक से बनें कई रिकार्ड, क्रिकेटर के पैतृक गांव ताजपुर में जश्न

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के समस्तीपुर निवासी क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है. वैभव के पैतृक गांव में जश्न का माहौल है.

Vaibhav Suryavanshi
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Vaibhav Suryavanshi: सोमवार को आईपीएल में रॉयल राजस्थान टीम की तरफ से खेलते हुए बैभव सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक लगाकर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया। अबतक किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने ऐसा रिकार्ड नहीं बनाया था। वैभव के इस करामात के बाद उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है।


दरअसल, जिस वैभव सूर्यवंशी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है, वह बिहार के एक छोटे जिले समस्तीपुर के ताजपुर का रहने वाला है। शतक बनते ही पूरे समस्तीपुर में जश्न का माहौल है है। वैभव ताजपुर के रहने वाले हैं जो समस्तीपुर जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर है। फिलहाल वो राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से खेल रहे हैं।


वैभव सूर्यवंशी के पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है। संजीव सूर्यवंशी अपने गांव ताजपुर में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि पहले वो क्रिकेटर रहे हैं और अब खेती-किसानी करते हैं। पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि खुद तो वह क्रिकेट में सफल नहीं हो सके लेकिन अपने बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच डाली।


कोरोना काल में घर के बगल में ही नेट प्रैक्टिस के लिए भी जगह बना डाला और खुद क्रिकेट की बारीकियों को समझाते हुए प्रोत्साहित करते रहे। वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को ताजपुर में हुआ था। वैभव की उम्र 14 साल बताई जाती है। 


महज 9 साल की उम्र में समस्तीपुर क्रिकेट अकादमी में एडमिशन लिया था। समस्तीपुर के पटेल मैदान ग्राउंड से ही ये यहां तक पहुंचे हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। ये स्कूल समस्तीपुर के ताजपुर में स्थित है। जानकारी के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी आठवीं क्लास का छात्र है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें