ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: 53वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम घोषित, खिलाड़ियों को दिया गया जर्सी और किट

पूर्णिया के परोरा में विद्या विहार स्कूल में आयोजित होने वाले 53वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम घोषित कर दिया गया. सभी खिलाड़ियों के बीच जर्सी और किट का वितरण किया है.

Bihar team declared
बिहार टीम घोषित
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार महिला हैंडबॉल टीम की घोषणा शुक्रवार को विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा, पूर्णिया में एक पखवाड़े चले आवासीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर की गई। यह टीम 5 से 9 जनवरी 2025 तक स्वर्गीय रमेशचंद्र मिश्रा की स्मृति में आयोजित 53वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता का आयोजन विद्या विहार आवासीय स्कूल परिसर में किया जाएगा।  


आयोजन सचिव और विद्यालय के सचिव इंजीनियर राजेश चंद्र मिश्रा ने चयनित टीम को खेल पोशाक (जर्सी और किट) प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। टीम में 18 खिलाड़ी, एक टीम मैनेजर और दो प्रशिक्षकों को शामिल किया गया है।  


टीम संरचना:  

टीम मैनेजर: आलोक कुमार (जहानाबाद जिला सचिव)  

प्रशिक्षक:  

1. संजीव कुमार (पटना)  

2. अभिषेक कुमार सिंह (सारण)  


चयनित खिलाड़ी:  

1. राधा कुमारी (सीवान)  

2. मनीषा कुमारी (सीवान)  

3. अनिशा कुमारी (पटना)  

4. तनु कुमारी गुरूंग (पटना)  

5. मानसी कुमारी (पटना)  

6. सोनी कुमारी (पटना)  

7. अनन्या कुमारी (पटना)  

8. निधि कुमारी (सारण)  

9. तृप्ति कुमारी (सारण)  

10. पुष्पा कुमारी (सारण)  

11. कल्पना कुमारी (बेगूसराय)  

12. सुषमा कुमारी (बेगूसराय)  

13. प्रिया कुमारी (बेगूसराय)  

14. रीना कुमारी (पूर्णिया)  

15. खुशी कुमारी (पूर्णिया)  

16. रौशनी कुमारी (एसओएस बेगूसराय)  

17. छोटी कुमारी (शेखपुरा)  

18. ममता कुमारी (मधेपुरा)  


इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक आर. के. पॉल, प्राचार्य निखिल रंजन, पीआरओ इंजीनियर राहुल शांडिल्य, बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, उप-प्राचार्य रीता मिश्रा, एचओडी फिजिकल एजुकेशन अमित लकड़ा, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष अविनाश कुमार, मो. इमरान, चंदन कुमार, राजा, प्रीति पांडेय, विवेक राय, शरद चंद्र पांडेय, अक्षय कुमार, सुप्रिया मिश्रा, अनामिका रजक, और विजय लक्ष्मी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने टीम को शुभकामनाएं दीं और उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें