ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

भारत को बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए बाहर, जानिए.. क्या है वजह

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय खेल जगत से आ रही है। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। अनफिट होने के कारण नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर कर द

भारत को बड़ा झटका, नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स से हुए बाहर, जानिए.. क्या है वजह
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय खेल जगत से आ रही है। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। अनफिट होने के कारण नीरज चोपड़ा को कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर कर दिया गया है। पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के दौरान नीरज चोपड़ा को चोट लग गई थी। IOA के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने नीरज चोपड़ा के कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर होने की पुष्टि की है।


राजीव मेहता ने कहा है कि नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के दौरान वे चोटिल हो गए थे जिसके कारण वे फिलहाल फिट नहीं है। नीरज चोपड़ा को चैम्पियनशिप के फाइन में चोट लग गई थी। वे इवेंट के दौरान अपनी जांघ में पट्टी बांधकर पहुंचे थे। उनका MRI कराया गया था जिसमें इंजरी का पता चला था। नीरज चोपड़ा को तीन हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है।


बता दें कि बीते 24 जुलाई को अमेरिका में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा था। नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर दूर भाला फेंका और सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया था। साल 2003 के बाद यह पहला मौका था जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने इस चैम्पियनशिप में कोई मेडल जीता था। इसी फाइनल इवेंट के दौरान नीरज चोपड़ा चोटिल हुए थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें