ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

BCCI Central Contract: BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, ईशान किशन-श्रेयस अय्यर की वापसी

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को भी बोर्ड ने वापस बुला लिया है।

BCCI Central Contract
BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट, ईशान किशन-श्रेयस अय्यर की वापसी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का भी नाम है। बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई है। 


विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। हालांकि, ग्रेड-ए प्लस की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। 2024-25 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड-ए प्लस में चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। वहीं, बाकी ग्रेड में बदलाव देखने को मिला है।


ग्रेड-ए में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और ऋषभ पंत के नाम शामिल हैं। यह वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक लागू है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को पिछली बार सजा के तौर पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 


दोनों ने बीसीसीआई के आदेश को तरजीह नहीं दी थी। दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया था। हालांकि, अब दोनों के नाम लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर है। श्रेयस अय्यर को ग्रेड-बी में रखा गया है जबकि ईशान किशन ग्रेड-सी में शामिल किया गया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें