ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

तीन दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ: इंदौर के श्री लक्ष्मीवेंकटेश मंदिर में आयोजन

DESK: इंदौर के छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मीवेंकटेश मंदिर के प्रांगण में 3 दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ आयोजन किया गया। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के स

तीन दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ: इंदौर के श्री लक्ष्मीवेंकटेश मंदिर में आयोजन
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इंदौर के छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मीवेंकटेश मंदिर के प्रांगण में 3 दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ आयोजन किया गया। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में राष्ट्र उत्थान, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हुआ।


युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने इस महायज्ञ का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन शामिल हुए। वही स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य, स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जैसे वरिष्ठ संत भी  महायज्ञ में मौजूद रहे।


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया कि सनातन हमारी पूँजी है। इसके बल पर ही हमे आगे बढ़ना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन का झंडा हमेशा लहरता रहेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन के खिलाफ बोलने का अधिकार किसी को नहीं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता से प्रार्थना है की सबों को इतनी शक्ति प्रदान करें ताकि देश की और प्रगति हो सके।


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की महाराष्ट्र की सरकार ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया है अब समय आ गया है जब गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले। शाहनवाज़ ने कहा की भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वही युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने कहा की भारत को 2047 तक विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करना प्रत्येक नागरिक की ज़िम्मेवारी है।रोहित ने कहा की आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें