ब्रेकिंग
कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो

Siddhivinayak temple : सिद्धिविनायक मंदिर में नारियल-प्रसाद बैन! आतंकी खतरे के बीच बड़ा फैसला

Siddhivinayak temple: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर प्रशासन ने रविवार से नारियल, फूलों की माला और प्रसाद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है |

सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई मंदिर सुरक्षा, नारियल बैन, मंदिर प्रसाद रोक, आतंकवादी खतरा, भारत पाकिस्तान तनाव, सिद्धिविनायक सुरक्षा, Ganpati temple news, Siddhivinayak temple ban, Mumbai temple security,
Siddhivinayak temple security alert
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Siddhivinayak temple : भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए मुंबई के सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर प्रशासन ने रविवार से नारियल, फूलों की माला और बाहर से लाए गए प्रसाद पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि यह कदम मुंबई पुलिस की एडवाइजरी और सुरक्षा एजेंसियों के सुझाव के आधार पर उठाया गया है।


ट्रस्ट के अध्यक्ष सदा स्वर्णकार और ट्रस्टी भास्कर शेट्टी ने बताया कि भगवान गणेश को चढ़ाए जाने वाले नारियल और प्रसाद की सुरक्षा जांच मुश्किल होती है और इनमें विस्फोटक या ज़हर की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। यही कारण है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल मंदिर में इन चीज़ों की अनुमति नहीं दी जाएगी। हर दिन हज़ारों श्रद्धालु सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने आते हैं, जिससे यह आतंकियों की हिट लिस्ट में बना रहता है।


हाल ही में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंदिर ट्रस्ट के साथ बैठक की थी, जिसमें स्पष्ट किया गया कि धार्मिक स्थलों को टारगेट बनाए जाने की संभावना बनी हुई है। इसी के तहत मंदिर प्रशासन ने यह फैसला किया है, जो रविवार से लागू होगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें