ब्रेकिंग
मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागे

धूमधाम के साथ मनाई गई चित्रगुप्त पूजा, पूर्व सांसद आरके सिन्हा हुए शामिल

PATNA: बिहार समेत पूरे देश में आज चित्रगुप्त पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने पटना के चित्रगुप्त पूजा प

धूमधाम के साथ मनाई गई चित्रगुप्त पूजा, पूर्व सांसद आरके सिन्हा हुए शामिल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार समेत पूरे देश में आज चित्रगुप्त पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा ने पटना के चित्रगुप्त पूजा पंडालों का भ्रमण कर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की और समस्त बिहार वासियों को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं दी।


आर के सिन्हा ने सबसे पहले अपने आवास अन्नपूर्णा पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। हरिद्वार से आए आचार्य ब्रजमोहन शर्मा और पंडित गोपाल झा ने पूजा को संपन्न कराया। इसके बाद वे पटना के इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर, खगोल, अनिसाबाद, वेउर, महावीर नगर, गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़,  अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमाननगर, चौक शिकारपुर,   सैदपुर, कदमकुआं, दरियापुर, लोहानीपुर, बांकीपुर,बोरिंग रोड समेत पटना के विभिन्न इलाकों में गए और पंडालों में जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की।


उन्होंने आज पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर, नौजर घाट में जाकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की। इसके साथ ही आज मंदिर में आए विशिष्ट अतिथियों और दूर दराज से आए चित्रांशो का स्वयं स्वागत किया। इस मौके पर आर के सिन्हा के साथ चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव, रणवीर, अभिषेक बिन्नी, सतीश राजू, रंगनाथ समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि देश में भगवान चित्रगुप्त के भव्य मंदिरों में पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर महत्वपूर्ण स्थान रखता है, आर के सिन्हा मंदिर के प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष हैं। 


इस बार पटना में लगभग 77 पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिनका सार्वजनिक विसर्जन कल पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त आदि मंदिर में बनाए कृतिम तालाब में किया जाएगा। कल सबसे पहले सभी मूर्तियां सहाय सदन, तारामंडल के सामने में दिन में 11 बजे एकत्रित होगी और वहीं से सभी एकसाथ पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए विसर्जन के लिए प्रस्थान करेगी।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें