ब्रेकिंग
नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसाबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?

नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षक अब बाबा बागेश्वर की दरबार में लगाएंगे अर्जी, धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान

PATNA: एक ओर जहां बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का लगातार विरोध हो रहा है वही इनके समर्थन में अब बिहार के नियोजित शिक्षक उतर आए हैं। नियोजित शिक्षकों ने बागेश्वर वाले

नीतीश सरकार से नाराज नियोजित शिक्षक अब बाबा बागेश्वर की दरबार में लगाएंगे अर्जी, धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का किया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: एक ओर जहां बागेश्वर वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का लगातार विरोध हो रहा है वही इनके समर्थन में अब बिहार के नियोजित शिक्षक उतर आए हैं। नियोजित शिक्षकों ने बागेश्वर वाले बाबा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। नियोजित शिक्षकों का कहना है कि अब वे बाबा बागेश्वर के दरबार में अर्जी लगाएंगे क्योंकि इस वक्त शिक्षकों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है। 


इसलिए नियोजित शिक्षकों ने ऐलान कर दिया है कि वे बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ हैं। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। 15 मई को बागेश्वर वाले बाबा का दिव्य दरबार लगेगा जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। बागेश्वर बाबा के दिव्य दरबार में भी नियोजित शिक्षक शामिल होंगे। 


बागेश्वर वाले बाबा के आगमन की खबर से पूरा माहौल भक्तिमय होता जा रहा है। भारी संख्या में  महिलाएं 12 मई को निकाले जाने वाले भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगी। 7500 कलश स्थापना के बाद इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पांच दिनों तक चलने वाले इस हनुमत कथा के आयोजन को लेकर लगभग सारी तैयारियों पूरी कर ली गयी है। अब लोग बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने का इंतजार कर रहे हैं। पहले 12 मई को वे पटना आने वाले थे लेकिन अब उसमें थोड़ी तब्दिली की गयी है। 


अब बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री 13 मई को पटना की धरती पर कदम रखेंगे। तो वही बिहार दौरे पर आ रहे आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का विरोध भी लगातार जारी है। महागठबंधन में शामिल आरजेडी के नेता इसे लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। इसे लेकर बीजेपी और आरजेडी के बीच बयानबाजी जारी है। वही अब बिहार के नियोजन शिक्षकों ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। नौबतपुर में भारी तादाद में नियोजित शिक्षकों का जुटान होगा। ये लोग बाबा के दरबार में अर्जी लगाएंगे। बिहार की नीतीश सरकार उनकी सुन नहीं रही है इसलिए नियोजित शिक्षकों ने धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जाने का मन बना लिया है।    

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें