ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

मुजफ्फरपुर में दुर्गापूजा की धूम: पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, शहर से लेकर गांव तक लग रहे माता के जयकारे

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम मची है। माता के पट खुलने के साथ ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर से लेकर गांव तक माता के जयकारों से

मुजफ्फरपुर में दुर्गापूजा की धूम: पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, शहर से लेकर गांव तक लग रहे माता के जयकारे
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में शारदीय नवरात्रि की धूम मची है। माता के पट खुलने के साथ ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर से लेकर गांव तक माता के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। पूजा समिति द्वारा जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भक्ति संगीत व वैदिक मंत्रों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। 


जिले के शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों के साथ-साथ बेनीबाद ओपी के बलौर, रमौली, केवटसा, कांटा, महेशवाड़ा, तेजौल, गायघाट, गोदनपट्टी समेत अन्य पूजा स्थलों पर विधि विधान से माता की पूजा अर्चना की जा रही है। इधर, पूजा स्थल पर आकर्षक रूप से पंडाल को सजाया गया है।


बता दें कि शारदीय नवरात्र को लेकर शनिवार की सुबह मां का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार विभिन्न पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी। भक्त हाथ में फूल माला, नारियल,चुनरी,एवम प्रसाद लेकर अपने बारी का इंतजार करते दिखे। पूरा मंदिर परिसर मां के जयकार से गूंजे उठा।पूजा अर्चना के लिए अलग अलग जगहों से श्रद्धालु पहुंचे थे। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें