ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Mahakumbh: बिहार की बेटी ने किया कमाल, कुंभ ध्वज लेकर 13000 फुट से लगाई छलांग, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mahakumbh: प्रयागराज के महाकुंभ में बिहार की बेटी ने कमाल कर दिया. अनामिका शर्मा ने कुंभ ध्वज लेकर 13000 फीट की ऊंचाई से कूदकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

mahakumbh
बिहार की बेटी ने रचा इतिहास
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh: प्रयागराज में महाकुंभ के भव्य शुभारंभ के साथ बिहार की एक बेटी लाइमलाइट में आ गई है। जहानाबाद की बेटी अनामिका शर्मा ने 13000 फीट की ऊंचाई से कूदकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अनामिका शर्मा ने महाकुंभ का झंडा लेकर 13000 फीट से छलांग लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अनामिका के इस जज्बे को पूरी दुनिया सलाम कर रही है। 


अनामिका ने प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में पूरे विश्व को आने का अनोखा निमंत्रण दिया है। अनामिका ने पूरी दुनिया को न्योता देते हुए महाकुंभ का 'दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ' ध्वज लेकर जमीन से 13 हजार फुट ऊपर से छलांग लगाया है। खबरों के मुताबिक अनामिका ने ये कारनामा बैंकॉक में किया है। 


उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं गांव की बेटी द्वारा बनाए गए इस वर्ल्ड रिकॉर्ड पर पूरे कनौली में जश्न का माहौल है। आपको बता दें कि अनामिका ने साल 2024 में भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान भी कीर्तिमान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें