ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Jaya Kishori: फिर से बिहार पहुंच रही हैं कथावाचक जया किशोरी, आठ दिनों तक सुनाएंगी प्रवचन

Jaya Kishori: कथावाचक जया किशोरी एक बार फिर से बिहार पहुंचने वाली हैं। आगामी 1 से लेकर 8 फरवरी तक वह गया में प्रवचन करेंगी. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Jaya Kishori
गया में होगा आयोजन
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jaya Kishori: मशहूर कथावाचक जया किशोरी एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रही हैं। जया किशोरी गया में आठ दिनों तक चलने वाले भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा करेंगी। इस यज्ञ का आयोजन परैया प्रखंड के दखनेर गांव में किया जाएगा, जो 1 से लेकर 8 फरवरी तक चलेगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पांच कमेटियों का गठन किया गया है, जो दिन रात तैयारियों में जुटी हैं। उधर, जया किशोरी के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा भी काम में लग गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और कमेटियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रसासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम तरह की निर्देश जारी किए हैं।


प्रशासनिक अधिकारियों ने कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की और हर पहलू की जानकारी ली है। सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती यज्ञ स्थल पर की जाएगी। पार्किंग के साथ साथ दुकानों और ठेला लगाने वाले लोगों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। जया किशोरी के प्रवचन के लिए विशेष पंडाल और मंच बनाया जा रहा है। 


उधर, जया किशोरी के प्रवचन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इलाके के लिए उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब जया किशोरी गया पहुंचेंगी और यज्ञ स्थल पर पहुंचकर प्रवचन करेंगीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने के संभावना जताई जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें