ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: 30 मार्च को आरा के बखोरापुर में हिन्दू नववर्ष का भव्य जश्न, जुटेंगे भोजपुरी फिल्मों के कई दिग्गज कलाकार

Bihar News: भोजपुर में हिन्दू नववर्ष मनाने की तैयारी जोरो पर है। आगामी 30 मार्च को आरा के बखोरापुर में हिन्दू नववर्ष का भव्य जश्न मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन की जानकारी बीजेपी नेता

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: भोजपुर में हिन्दू नववर्ष मनाने की तैयारी जोरो पर है। आगामी 30 मार्च को आरा के बखोरापुर में हिन्दू नववर्ष का भव्य जश्न मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन की जानकारी बीजेपी नेता और उद्योगपति अजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। 


उन्होंने यह दावा किया है कि इस कार्यक्रम में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। यह कार्यक्रम हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने और एकजुट होने का अवसर मिलेगा। 


वहीं इस भव्य आयोजन में भोजपुरी फिल्म जगत के कई दिग्गजों को भी आमंत्रित किया गया है, जहां भोजपुरी फिल्म जगत के कई सुपरस्टार कलाकार अपने गीतों से समां बांधेंगे और हिन्दुओं में अलख जगाएंगे। हिन्दू नववर्ष का ये भव्य आयोजन भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बखोरापुर गांव के उच्च विद्यालय के प्रांगण में होना सुनिश्चित किया गया है। 


उद्योगपति और भाजपा नेता अजय कुमार सिंह बताया कि इस आयोजन में कोई फूहड़ता नहीं होगी, जो इन दिनों भोजपुरी गीत संगीतों में देखने को मिल रहा है। इस आयोजन में भोजपुरी फिल्म जगत के गीतकार और अभिनेता आलोक कुमार, गीतकार और अभिनेत्री अक्षरा सिंह, गीतकार शिल्पी राज, गीतकार और अभिनेता मास्टर विकास, गीतकार कमलवास कुंवर, गीतकार अभियंता सिंह सहित कई भोजपुरी जगत के कलाकार इस आयोजन में शिरकत करने पहुंच रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें