ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Religion : "होली के दिन मुसलमान घर से बाहर भी निकलेंगे, नमाज पढ़ने के बाद हिंदुओं को अबीर भी लगाएंगे", एकता और भाईचारे का जबरदस्त उदाहरण

Religion : सुपौल से एकता और भाईचारे का जबरदस्त उद्धारण देखने को मिल रहा है। आपस में धर्म के नाम पर लड़ने वालों के गाल पर यह जबरदस्त तमाचा है।

Religion
Supaul holi outside masjid
© रिपोर्टर
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


Religion : होली के इस पावन अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक शानदार मिसाल पेश की है। जहाँ जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकलते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ मिलकर होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।


बताते चलें कि सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में पतरघट्टी थाना रोड स्थित मस्जिद के सामने कई मुसलमानों ने नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकलते ही एकता और प्रेम की मिसाल पेश की और हिंदुओं के इस त्योहार ला हिस्सा बनें। नजारा कुछ ऐसा था जो रोज-रोज देखने को नहीं मिलता।


बता दें कि यहां वर्षों से विभिन्न धर्मों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते रहते हैं। भारत की संस्कृति, आपसी प्रेम, सहयोग और मेल-जोल पर आधारित है। जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद होली का जश्न मनाया, तो यह इस बात का प्रतीक बना कि धर्म और आस्था की दीवारें इंसानियत और प्रेम के आगे कभी बाधा बनकर सामने नहीं आ सकती।


एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के बाद मौके पर मौजूद मोहम्मद युनुस ने कहा है कि  "हमलोग न बटेंगे और न कटेंगे, आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और रहेंगे"। ऐसे लोगों से देश के नफरत फैलाने वालों को सीख लेनी चाहिए जो देश को बांटने का एक भी मौका नहीं छोड़ना चाहते।


और ऐसे नेताओं के लिए भी जिन्हें लगता है कि उनके उलूल-जुलूल बयान देश की जनता को आपस में लड़ाने में कामयाब हो जाएंगे। अब बात पुरानी नहीं रही, अब हर कोई यह जानता और समझता है कि नेताओं के नफरती बयानों के चक्कर में पड़ आपस के सौहार्द को बिगाड़ने में जरा भी अक्लमंदी नहीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें