ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

Begusarai News: बेगूसराय में दुर्गा पूजा की धूम, मुस्लिम कलाकारों ने केदारनाथ के तर्ज पर बनाया भव्य पंडाल

BEGUSARAI: शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के मौके पर देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। देशभर में एक से बढ़कर एक पंडाल बनाये गये हैं जिसमें माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की

Begusarai News: बेगूसराय में दुर्गा पूजा की धूम, मुस्लिम कलाकारों ने केदारनाथ के तर्ज पर बनाया भव्य पंडाल
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: शारदीय नवरात्र के महाअष्टमी के मौके पर देशभर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। देशभर में एक से बढ़कर एक पंडाल बनाये गये हैं जिसमें माता रानी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। बिहार के बेगूसराय में मुस्लिम कलाकारों ने केदारनाथ के तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया है जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इस पंडाल को देखकर हर कोई हैरान है। लोग कलाकारों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बेगूसराय जिले के तंत्र नगरी कही जाने वाली बखरी में अवस्थित पुरानी दुर्गा मंदिर इन दोनों आस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द के लिए चर्चा में है । 


दरअसल बखरी के पुरानी दुर्गा स्थान को केदारनाथ की तर्ज पर सजाया गया है और इसको  सजाने वाले सभी कलाकार मुस्लिम कलाकार हैं। गौरतलब है की पुरानी दुर्गा स्थान जहां तंत्र सिद्धि के लिए देश-विदेश तक प्रसिद्ध है तो इस बार मुस्लिम कलाकारों ने पंडाल की भव्यता को निखार कर सामाजिक सौहार्द का एक नया उदाहरण पेश किया है। 


बखरी का सबसे पुराना दुर्गा स्थान जो श्रद्धालुओं एवं साधकों के लिए सदैव आस्था का केंद्र रहा है । यह मंदिर कितना पुराना है इसकी कोई ऐतिहासिक प्रमानता नहीं मिलती लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार तकरीबन 600 साल से भी अधिक पुराना इस मंदिर का इतिहास है । कहा जाता है कि राजा भोज एवं परमार वंश के राजाओं ने इस मंदिर की स्थापना की थी और तब से यहां विशिष्ट तरीके से पूजार्चना की जाती है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां आने वाले श्रद्धालु कभी निराश नहीं होते और सच्चे मन से जिसने माता की आराधना की एवं अपनी मनोकामना रखी उनकी मनोकामना सदैव पूर्ण हुई है । 


खासकर अष्टमी के दिन यहां बिहार के अलावे उड़ीसा बंगाल झारखंड उत्तर प्रदेश सहित नेपाल तक के श्रद्धालु पहुंचते हैं एवं अपनी तंत्र साधना की सिद्धि प्राप्त करते हैं । पिछले कई बरसों से बनारस से आए पुजारी के द्वारा यहां संध्या आरती का भी आयोजन किया जाता है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जमा होते हैं। 


स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व में यहां जिस स्थान पर मंदिर है वहां से कमला नदी की धार बहती थी लेकिन राजा भोज के समय ही कमला नदी की धार को मोड़कर यहां बखरी की स्थापना की गई थी और राजाओं के वंशजों के द्वारा लाई गई मूर्ति कोई यहां स्थापित किया गया था। लेकिन बाद में आपसी मतभेद के बाद अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई लेकिन तब देवी ने स्थानीय पुजारी को स्वप्न में यही मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजा करने का आदेश दिया और तब से यह प्रथा चली आ रही है । यूं तो पूरे वर्ष यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन नवरात्र के दिनों में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं एवं पूजा अर्चना करते हैं ।


 इस बार मुस्लिम कलाकारों ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है । कलाकारों के अनुसार आज एक तरफ जहां पूरे देश में लोग हिंदू और मुस्लिम के नाम पर मतभेद पाले हुए हैं वहीं बखरी के पुरानी दुर्गा स्थान में मुस्लिम कलाकारों के द्वारा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की गई है। कलाकारों ने पुरानी दुर्गा स्थान में बाबा केदारनाथ की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया है । मुस्लिम कलाकारों के अनुसार दुर्गा पूजा सामाजिक सौहार्थ एवं आस्था का पर्व है और इसे हिंदू मुस्लिम दोनों साथ-साथ मिलकर मनाते हैं ।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें