ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Amarnath yatra registration 2025:अमरनाथ यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे मिलेगा यात्रा परमिट और क्या हैं जरूरी दस्तावेज

Amarnath yatra registration 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू कर दिया गया है ,जानें इसकी पूरी प्रक्रिया के लिए किस प्रकार के दस्तावेज की होगी जरुरत|

अमरनाथ यात्रा 2025, Amarnath Yatra 2025, अमरनाथ रजिस्ट्रेशन, Amarnath Registration, यात्रा परमिट, Yatra Permit, अमरनाथ पंजीकरण प्रक्रिया, Amarnath Registration Process, अमरनाथ हेल्थ सर्टिफिकेट, Amarna
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Amarnath yatra registration 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अप्रैल 2025 से शुरू हो गई है। इस पवित्र यात्रा में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC) आवश्यक होगा।


यात्रा की तिथियां और विशेष जानकारी

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 25 जुलाई से 19 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन केवल 15,000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी, इसलिए समय पर पंजीकरण कराना जरूरी है।

 14 अप्रैल 2025 यानि आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है और यात्रा प्रारंभ: 25 जुलाई से प्रारंभ होगी  इस यात्रा की समाप्ति19 अगस्त को होगी | सभी यात्रियों को उम्र और स्वास्थ्य से जुड़े तय मानकों को पूरा करना होगा।नही तो आपको परेशानी झेलना पड़ सकता  है |

 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें आपके लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

 सबसे पहले श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा करना होगा ;

 Online Services टैब पर क्लिक करें

 Yatra Permit Registration  का चयन करें

 दिशा-निर्देश पढ़कर I Agree पर क्लिक करें

 Register पर क्लिक कर फॉर्म भरें — नाम, यात्रा तिथि, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि

 पासपोर्ट साइज फोटो और अनिवार्य CHC अपलोड करें

 मोबाइल OTP से सत्यापन करें

 OTP के बाद 2 घंटे के भीतर ₹220 (लगभग) की फीस के लिए पेमेंट लिंक प्राप्त होगा

 भुगतान के बाद यात्रा परमिट डाउनलोड करें

 स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC) की आवश्यकता

 अमरनाथ यात्रा ऊंचे पहाड़ी मार्गों से होकर गुजरती है, जहां ऑक्सीजन की मात्रा कम हो सकती है। इसलिए किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान से जारी Compulsory Health Certificate (CHC) अनिवार्य है।   बिना CHC के यात्रा का रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा।

 जरूरी दस्तावेजों की सूची तैयार कर लें  और आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र अपने साथ जरुर रख लें ,ताकि जरुरत पड़ने पर आप दिखा सकें |साथ ही CHC (स्वास्थ्य प्रमाणपत्र),यात्रा परमिटके साथ साथ  हालिया पासपोर्ट साइज फोटो रखना भी जरुरी है |

 ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा

 जिन श्रद्धालुओं के पास  ऑनलाइन सुविधा नहीं है, वे अधिकृत बैंकों की शाखाओं में जाकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रक्रिया लगभग ऑनलाइन जैसी ही रहेगी और सभी दस्तावेज जरूरी होंगे।

 यात्रा से पहले इन बातों का जरुर रखें ध्यान:

 मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े, दवाइयां और रेनकोट जरूर अपने पास रख लें |

 पहाड़ी मार्गों के लिए खुद को शारीरिक रूप से फिट रखें

 यात्रा के दौरान स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धाभाव  बनाए रखें

 बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें

 इस पवित्र यात्रा का अनुभव अत्यंत आध्यात्मिक और चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए समय से पहले तैयारी करना अत्यंत आवश्यक है।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें