ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

‘2024 के चुनाव से पहले विपक्ष के नेताओं को जेल भेजना चाह रही बीजेपी’ केजरीवाल को ED के समन पर भड़की ममता बनर्जी

DESK: ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने पर देश की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि वह केंद्रीय

‘2024 के चुनाव से पहले विपक्ष के नेताओं को जेल भेजना चाह रही बीजेपी’ केजरीवाल को ED के समन पर भड़की ममता बनर्जी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाने पर देश की सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि वह केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को परेशान कर रही है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा हमला बोला है।


ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि भाजपा की योजना अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार करने की है। चुनाव से पहले बीजेपी विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजवाने का प्लान बना रही है और विपक्षी नेताओं को जेल भिजवाकर देश में सिर्फ अपने लिए चुनाव कराना चाहती है।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दो नवंबर को उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया है, जबकि विपक्ष के कई अन्य नेताओं को भी नोटिस भेजे गए हैं। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि विपक्ष के कई सांसदों के फोन हैक किए जा रहे हैं।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें