ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

विपक्षी एकता के निर्माण के लिए माले का कन्वेंशन आज: नीतीश तेजस्वी सहित कई नेता होंगे शामिल, बनेगा 2024 का प्लान

PATNA: भाकपा-माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन के अवसर पर 18 फरवरी को महाधिवेशन के मंच से फासीवादी हमले के खिलाफ लोकतंत्र संविधान की रक्षा के लिए व्यापक विपक्षी एकता को एक जुट करने

विपक्षी एकता के निर्माण के लिए माले का कन्वेंशन आज: नीतीश तेजस्वी सहित कई नेता होंगे शामिल, बनेगा 2024 का प्लान
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: भाकपा-माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन के अवसर पर 18 फरवरी को महाधिवेशन के मंच से फासीवादी हमले के खिलाफ लोकतंत्र संविधान की रक्षा के लिए व्यापक विपक्षी एकता को एक जुट करने के लिए राष्ट्रीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया है. यह आयोजन आज से 11 से 2 बजे तक आयोजित किया गया है. इस आयोजन में लोक सभा चुनाव के लिए विपक्ष की ओर से बिगुल फूंका जाएगा. 

विपक्षी

इस राष्ट्रीय कन्वेंशन में बतौर वक्ता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हम सेकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भाग ले रहे है. 


आप को बता दें 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन पटना के SKM हॉल में चल रहा. यह महाधिवेशन 16 फरवरी से चल रहा है. जहां 15 फरवरी को माले की ओर से पटना के गांधी मैदान मे बड़ी रैली की गई थी. इस महाधिवेशन में भाग लेने फेमस लेखिका और सोशल एक्टिविस्ट अरुंधंती राय भी पटना आईं हुई है. साथ ही कई लेफ्ट पार्टियों के बड़े नेताए भी इस महाधिवेशन में शामिल होगे. इस महाधिवेशन में दुनिया के 11 देशों से नेता पहुंचे. और देश-दुनिया की वर्तमान समस्याओं के साथ समाधान पर चर्चा हुई. 


इस महाधिवेशन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव अपनी बात रखेंगे. और 2024 के चुनाव में PM नरेंद्र मोदी को कैसे घेरा जाए इसपर चर्चा करेंगे. माले और अन्य लेफ्ट पार्टियों के नेताओं, सोशल एक्टिविस्टों के साथ मिलकर विपक्ष के तमाम नेता इसकी रणनीति बनाएंगे.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें