ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

विधायकों से गिले शिकवे मिटाने में जुटे सहनी, नाश्ते के टेबल से लेकर अस्पताल तक का चक्कर लगाया

PATNA : एनडीए में विरोध की आवाज मुखर करने वाले मंत्री मुकेश सहनी अब अपने कुनबे को बचाने की जुगत में लगे हैं. मंत्री मुकेश सहनी ने पिछले दिनों एनडीए की बैठक का बहिष्कार किया था

विधायकों से गिले शिकवे मिटाने में जुटे सहनी, नाश्ते के टेबल से लेकर अस्पताल तक का चक्कर लगाया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एनडीए में विरोध की आवाज मुखर करने वाले मंत्री मुकेश सहनी अब अपने कुनबे को बचाने की जुगत में लगे हैं. मंत्री मुकेश सहनी ने पिछले दिनों एनडीए की बैठक का बहिष्कार किया था. लेकिन उनके इस फैसले पर जब पार्टी के विधायकों ने सवाल खड़े कर दिए तो सहनी की बेचैनी बढ़ गई. मंत्री मुकेश सहनी ने आज अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात की है. सुबह नाश्ते की टेबल पर वीआईपी के दो विधायकों राज कुमार सिंह और मिश्री लाल यादव से सहनी ने बातचीत की.


सहनी ने अपने आवास पर इन दोनों विधायकों को बुलाया था. नाश्ते की टेबल पर सियासी चर्चा भी हुई. हालांकि मुलाकात के बाद वीआईपी के दोनों विधायकों की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई लेकिन मुकेश सहनी ने यह दावा जरूर किया है कि उनकी पार्टी एकजुट है विधायक पूरी तरह से पार्टी के साथ से बने हुए हैं.


इसके बाद मुकेश सहनी अपनी पार्टी के एक और विधायक मुसाफिर पासवान से मिलने अस्पताल जा पहुंचे. मुसाफिर पासवान की तबीयत से इन दिनों खराब है और उनका इलाज पटना के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है. मुकेश सैसहनी  ने यहां पहुंचकर मुसाफिर पासवान का हालचाल जाना. कहीं ना कहीं व्यक्तिगत मुलाकात के साथ-साथ सहनी का मकसद सियासी नजरिए से भी अपने विधायक से मुलाकात करने का था. इसी अस्पताल में उन्होंने हीना शहाब का भी हालचाल लिया और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात की.


हालांकि पार्टी की एक और विधायक स्वर्णा सिंह से सहनी की मुलाकात हो पाई है या नहीं,इसको लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है. मुकेश सहनी लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उनके सभी चार विधायक पार्टी के साथ से एकजुट रहें. उन्होंने मीडिया के सामने इसका दावा भी किया है लेकिन साहनी को यह डर सता रहा है कि बीजेपी उनके विधायकों के साथ कुछ गड़बड़ कर सकती है.


आपको बता दें कि आज दोपहर मुकेश सहनी ने बीजेपी के ऊपर अपनी भड़ास निकाली थी. सहनी ने कहा था कि अगर कोई साथी पर्दे के पीछे से साजिश रच रहे हैं. तो मैं उस पर्दे को जलाकर राख कर दूंगा. मुकेश सहनी ने चुनौती भरे लहजे में बीजेपी को चेतावनी दी थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें