ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

उपचुनाव की काउंटिंग से पहले फुल ड्रामा: देर रात राजद ने चुनाव आय़ोग को सौंपा ज्ञापन-सरकार ने दागी SDO को सौंपी मतगणना की जिम्मेवारी

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना से पहले पूरी रात ड्रामा हुआ. देर रात राजद ने चुनाव आयोग से गुहार लगायी. राजद ने चुनाव आयोग को आपात पत्र भेज

उपचुनाव की काउंटिंग से पहले फुल ड्रामा: देर रात राजद ने चुनाव आय़ोग को सौंपा ज्ञापन-सरकार ने दागी SDO को सौंपी मतगणना की जिम्मेवारी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना से पहले पूरी रात ड्रामा हुआ. देर रात राजद ने चुनाव आयोग से गुहार लगायी. राजद ने चुनाव आयोग को आपात पत्र भेजकर कहा कि सरकार ने पक्षपात के आरोपी SDO को कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का निर्वाची पदाधिकारी बना दिया है. राजद ने कहा कि ऐसे पदाधिकारी के रहते निष्पक्ष तरीके से मतगणना हो ही नहीं सकती लिहाजा चुनाव आयोग तत्काल हस्तक्षेप करे. उधर तेजस्वी दरभंगा में जमें हैं तो जगदानंद सिंह मुंगेर में. 


देर रात राजद का ज्ञापन

राजद के सांसद मनोज झा ने रात के 12 बजकर 37 मिनट पर मुख्य चुनाव आय़ुक्त को पत्र लिखा. मनोज झा ने अपने पत्र में लिखा कि सरकार ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर मतगणना के लिए एसडीओ संजीव कुमार कापर को निर्वाची पदाधिकारी बना दिया है. पत्र में कहा गया है कि कापर एक दागी पदाधिकारी हैं और चुनाव के दौरान सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में राजद समर्थकों को धमका रहे थे. पीडीएस डीलरों को धमकाते उनका ऑडियो क्लीप भी सामने आ चुका है. राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल हस्तक्षेप करने और संजीव कुमार कापर को निर्वाची पदाधिकारी पद से हटाने का आग्रह किया. 

उधर तेजस्वी यादव ने भी संजीव कुमार कापर को निर्वाची पदाधिकारी बनाने पर सरकार पर तीखा हमला बोले. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार बेईमानी की सारी पराकाष्ठा पार कर चुके हैं. जिस एसडीओ संजीव कुमार कापर ने चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल यानि जेडीयू के पक्ष में काम करने के लिए लोगों को धमकाया उसे निर्वाची पदाधिकारी बना दिया गया है. तेजस्वी ने कहा कि संजीव कुमार कापर का ऑडियो क्लीप सामने आ चुका है. ट्वीटर पर तेजस्वी ने सवाल पूछा कि-लुटेरों कुछ शर्म बची है कि नहीं?


उधर काउंटिंग के दौरान धांधली की आशंका से ग्रस्त तेजस्वी यादव ने खुद दरभंगा में कैंप कर रहे हैं. पार्टी के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ तेजस्वी दरभंगा में जमे हैं. दरभंगा में ही कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव की काउंटिंग होनी है. वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और श्याम रजक को मुंगेर भेजा गया है. मुंगेर में तारापुर विधानसभा सीट का मतगणना होना है. 

तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह देर रात तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन लोगों को खास ट्रेनिंग दी जो काउंटिंग एजेंट बनाये गये हैं. उन्हें बताया गया कि काउंटिंग के दौरान हर घटनाक्रम पर पैनी नजर रखें औऱ कहीं भी कोई गडबड़ी दिखे तो तत्काल बड़े नेताओं को सूचित करें. वहीं, जिले के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी तैयार रहने को कहा गया है. राजद ने कहा है कि अगर प्रशासन औऱ सरकार ने गडबड़ी करने की कोशिश की तो उसी समय से आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. 


क्यों एक्शन में है राजद

राजद नेता पिछले विधानसभा चुनाव की काउंटिंग में हुए खेल से सबक सीख चुके हैं. तेजस्वी यादव बार-बार कहते हैं कि नीतीश कुमार की सरकार चोर दरवाजे से बनी हुई सरकार है. तेजस्वी यादव का आरोप है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 सीटें ऐसी थी जहां काउंटिंग में धांधली करके जेडीयू को जीत दिलायी गयी. वे खुलेआम आरोप लगाते रहे हैं कि सीएम हाउस से लगातार जिले के डीएम को धमकाया जा रहा था औऱ काउंटिंग में धांधली करने को मजबूर किया जा रहा था. तेजस्वी कह रहे हैं कि इस दफे भी नीतीश कुमार ये खेल कर सकते हैं. लेकिन अब राजद तैयार है.

दरअसल विधानसभा की दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव बेहद अहम है. दोनों जेडीयू की सीटिंग सीट थी. अगर एक पर भी जेडीयू की हार होती है तो फिर नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगेगा. तेजस्वी ही नहीं बल्कि लालू यादव कह चुके हैं कि उपचुनाव में दोनों सीटें जीतकर वे नीतीश कुमार की सरकार को गिरायेंगे. इस दावे में कितनी सच्चाई है ये फिलहाल कहना मुश्किल है लेकिन अगर जेडीयू की हार होती है तो फिर नीतीश कुमार भारी मुसीबत में पड़ेंगे.

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें