ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

विधानसभा में गलत जवाब पर RJD का हंगामा, सरकार पर गुमराह करने का आरोप

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान राज्य सरकार की तरफ से दिए गए जवाब को आरजेडी के विधायक ललित यादव ने गलत बताया. आरजेडी विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़ा सवाल पूछा था जिसके ज

विधानसभा में गलत जवाब पर RJD का हंगामा, सरकार पर गुमराह करने का आरोप
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्न उत्तर काल के दौरान राज्य सरकार की तरफ से दिए गए जवाब को आरजेडी के विधायक ललित यादव ने गलत बताया. आरजेडी विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़ा सवाल पूछा था जिसके जवाब में सरकार की तरफ से मंत्री जयंत राज्य ने सदन में जो जानकारी दी उससे ललित यादव सहमत नहीं दिखे.

यादव ने कहा कि सरकार की तरफ से दिया गया जवाब गलत है. अधिकारियों ने गलत जवाब बनाकर सरकार के मंत्री को दिया और यही बात अब सदन में कही जा रही है. ललित यादव ने कहा कि इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष एक कमेटी बनाकर जांच करा लें. ललित यादव बार-बार सरकार के ऊपर आरोप लगाते रहे कि सदन को गलत जवाब से गुमराह किया जा रहा है. मामले ने इतना तूल पकड़ा कि मंत्री जयंत राज के बचाव में मंत्री श्रवण कुमार उतर आए. इसके बाद आरजेडी की तरफ से अवध बिहारी चौधरी और बीजेपी की तरफ से नंदकिशोर यादव ने भी सदन में अपनी बात रखी. काफी देर तक के विधानसभा में गलत और सही जवाब के मुद्दे पर हंगामा होता रहा.

ललित यादव लगातार मांग करते रहे कि सरकार की तरफ से गलत जवाब उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें