ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

विधान परिषद में राबड़ी देवी होंगी नेता प्रतिपक्ष, RJD ने कार्यकारी सभापति को भेजा नाम

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। विधान परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आरजेडी की ताकत परिषद में बढ़ी है और इसके साथ

विधान परिषद में राबड़ी देवी होंगी नेता प्रतिपक्ष, RJD ने कार्यकारी सभापति को भेजा नाम
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। विधान परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद आरजेडी की ताकत परिषद में बढ़ी है और इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को विधान परिषद में विरोधी दल का नेता बनाए जाने के लिए आरजेडी ने प्रस्ताव भेज दिया है। आरजेडी की तरफ से एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने आज कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की तरफ से लिखा हुआ पत्र अवधेश नारायण सिंह को दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सदन में विरोधी दल का नेता बनाए जाने की मांग की है और उनके नाम का प्रस्ताव भेजा है।


आपको बता दें कि स्थानीय निकाय कोटे से विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव हुआ उसके परिणाम सामने आने के साथ ही यह तय हो गया था कि अब राष्ट्रीय जनता दल को एक बार फिर विधान परिषद में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा मिल जाएगा। दरअसल 2020 के विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी के कई एमएलसी पाला बदलकर जेडीयू में चले गए थे और उनके पाला बदलने के बाद आरजेडी के सदस्यों की संख्या विधान परिषद में कम हो गई थी। विधान परिषद में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा भी आरजेडी से जाता रहा था लेकिन अब एक बार फिर आरजेडी को मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल हुआ है और इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद की सदस्य राबड़ी देवी को नेता विरोधी दल की मान्यता देने के लिए पहल कर दी गई है।


विधान परिषद चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ही यह कयास लगना शुरू हो गया था कि राबड़ी देवी को एक बार फिर से सदन में नेता विरोधी दल बनाया जा सकता है। हालांकि कुछ जगहों पर रामचंद्र पूर्वे के नाम की भी चर्चा हुई थी लेकिन फर्स्ट बिहार ने आपकों पहले ही बता दिया था कि राबड़ी देवी ही विरोधी दल की नेता बनेगी। अब सुनील कुमार सिंह ने जब कार्यकारी सभापति को प्रस्ताव भेज दिया है उसके बाद विधान परिषद सचिवालय की तरफ से इससे संबंधित अधिसूचना जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के बाद राबड़ी देवी सदन में विरोधी दल की नेता हो जाएंगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें