ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

विधान परिषद में आज : गया रजिस्ट्री ऑफिस में अनियमितता का मामला सदन मदन उठेगा

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज गया रजिस्ट्री ऑफिस मरण अनियमितता का मामला उठेगा। विधान परिषद की कार्यवाही आज 12 बजे प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सबसे पहले अल्पसूचित प्रश्न लिए जाएंगे और उसके ब

विधान परिषद में आज : गया रजिस्ट्री ऑफिस में अनियमितता का मामला सदन मदन उठेगा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज गया रजिस्ट्री ऑफिस मरण अनियमितता का मामला उठेगा। विधान परिषद की कार्यवाही आज 12 बजे प्रश्नोत्तरकाल के साथ शुरू होगी। सबसे पहले अल्पसूचित प्रश्न लिए जाएंगे और उसके बाद सदन में तारांकित प्रश्नों पर सरकार का जवाब होगा। 


बिहार विधान परिषद में आज कुल 4 ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब होगा। गया स्थित निबंधन कार्यालय में अनियमितता से जुड़े ध्यानाकर्षण पर सदन में सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा। इसके अलावा पश्चिम चंपारण में रैयती जमीन चिन्हित कर दखल दिलाने से जुड़े ध्यानाकर्षण सूचना पर भी सरकार का जवाब होगा। सदन में पहले से लंबित दो ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर भी सरकार जवाब देगी। इसमें मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड स्थित मुहम्मदपुर पंचायत के पैक्स द्वारा की गई अनियमितता और राज्य के सचिवालय सहायकों का पदनाम केंद्रीय सचिवालय सहायकों की तरह प्रशाखा पदाधिकारी किये जाने का मामला भी शामिल है। इन दोनों मुद्दों पर सरकार आज जवाब देगी। 


विधान परिषद में आज भवन निर्माण विभाग के बजट पर चर्चा होगी। भवन निर्माण विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और परिवहन विभाग के बजट पर चर्चा और उस पर सरकार का जवाब होगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें