ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

राहुल गांधी ने NDA पर बोला हमला, कहा- PM मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को कर दिया बर्बाद

VALMIKINAGAR: राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और यहां के सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया हैं.

राहुल गांधी ने NDA पर बोला हमला, कहा- PM मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को कर दिया बर्बाद
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VALMIKINAGAR: राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी और यहां के सीएम नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को बर्बाद कर दिया हैं. जिसके कारण आज किसानों की स्थिति खराब हो गई है. 


चाय पीने नहीं आए पीएम

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछली बार आपलोगों के बीच आए थे और बोले थे कि यहां चीनी मिल लगेगा और उसके चीनी से आपके साथ चाय पिएंगे. लेकिन क्या वह वाल्मीकिनगर लोगों के साथ चाय पीने के लिए आए. 


पीएम मोदी का जलाया जा रहा पुतला

राहुल गांधी ने कहा कि दशहरा में रावण को जलाया जा रहा है. लेकिन 2020 में पूरे पंजाब में पीएम मोदी, अंबानी और अडानी का जलाया जा रहा है. पंजाब और देश के किसान पीएम का पुतला जला रहे हैं. यह खुशी की बात नहीं है. यह दुख की बात है. जो नीतीश कुमार ने बिहार के साथ 2006 में किया वह पीएम मोदी ने पूरे देश के साथ कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के किसानों को अपने अनाज का सही से दाम नहीं मिल रहा है. जिसके कारण बिहार के युवाओं को अपना राज्य छोड़ना पड़ रहा है. क्योंकि बिहार को कर नष्ट कर दिया है. 

गांधी ने चंपारण को चुना

राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी जब दुनिया की शक्ति इंग्लैंड से लड़ने जा रहे थे तो वह हरियाणा और केरल नहीं गए वह बिहार के चंपारण आए. क्योंकि उनको मालूम था. वह हिन्दुस्तान के बारे में जनता थे. अगर लड़ाई शुरू होगी तो वह चंपारण से होगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें