ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

“ना नीमन गितिया गाइब, ना मंडवा में जाइब” : पीएम मोदी बोले- जबतक जिंदा हूं, कांग्रेस-आरजेडी आरक्षण नहीं छीन सकते

HAJIPUR : हाजीपुर मे चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने के लालू प्रसाद के बयान को लेकर इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि अब व

“ना नीमन गितिया गाइब, ना मंडवा में जाइब” : पीएम मोदी बोले- जबतक जिंदा हूं, कांग्रेस-आरजेडी आरक्षण नहीं छीन सकते
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR : हाजीपुर मे चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने के लालू प्रसाद के बयान को लेकर इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि अब वह वक्त चला गया, जब महिलाओं के आरक्षण का कागज फाड़ दिया गया था। अब ऐसा किया तो लेने के देने पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके जीते-जी आरक्षण को कोई छीन नहीं सकता है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकर इंडी गंठबंधन का हर दल राम मंदिर के लिए भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है और ऐसी बातें कहकर आपको चिढ़ा रहा है। ऐसे लोगों को कोई माफ नहीं कर सकता है। आरजेडी और कांग्रेस की प्राथमिकता देश की जनता नहीं बल्कि उनका अपना वोट बैंक है। बिहार में जंगलराज लाने वाले जो व्यक्ति हैं, जिसको चारा घोटाले में अदालत ने सजा सुनाई है, उन्होंने अभी-अभी एक बयान दिया है।


पीएम मोदी ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना चाहिए और वह भी पूरा का पूरा। यानी दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को मिलने वाला पूरा आरक्षण अब सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं भी अति पिछड़ा समाज से आता हूं। अच्छी तरह से जानता हूं कि ऐसा सुनकर कैसा लगता है। संविधान ने हमें जो अधिकार दिए हैं, अगर उसे लूट लिया जाएगा तो आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि “ना नीमन गितिया गाइब, ना मंडवा में जाइब”। आरजेडी और कांग्रेस का यही हाल है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्हें न तो संविधान से मतलब है और ना ही लोकतंत्र से कुछ लेना-देना है। दलित, अतिपिछड़ा और आदिवासी समाज के लोग अपना अधिकार आरजेडी और कांग्रेस को छीनने नहीं देंगे। मैं गारंटी देता हूं कि जबतक मोदी जिंदा है आपके अधिकारों पर ये डांका नहीं डाल सकते। ये आपके आरक्षण को छीन नहीं सकते हैं। वह वक्त चला गया जब आपने महिलाओं को मिलने वाले आरक्षण के कागज को फाड़ दिया था। आगे अगर ऐसी कोशिश की तो लेने के देने पड़ जाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें