ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

रेप के आरोपी MLA अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई को उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन, कहा-पुलिस सख्ती से काम करे

PATNA: लालू-राबड़ी फैमिली के खास और राजद के विधायक अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई का RLSP नेता उपेंद्र कुशवाहा ने समर्थन किया है. नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी अरूण यादव के खिलाफ

रेप के आरोपी MLA अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई को उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन, कहा-पुलिस सख्ती से काम करे
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लालू-राबड़ी फैमिली के खास और राजद के विधायक अरूण यादव के खिलाफ कार्रवाई का RLSP नेता उपेंद्र कुशवाहा ने समर्थन किया है. नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी अरूण यादव के खिलाफ हो रही कार्रवाई का राजद विरोध कर रहा है. लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने उन पर हो रही कार्रवाई को सही बताया है. क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा राजद की सहयोगी पार्टी RLSP के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से महागठबंधन की साझा प्रेस कांफ्रेंस में अरूण यादव को लेकर सवाल पूछा गया. उसी प्रेस कांफ्रेंस में राजद के नेता भी मौजूद थे. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ऐसे मामलों को पुलिस को कार्रवाई की पूरी छूट होनी चाहिये. ऐसे मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिये. उपेंद्र कुशवाहा का ये बयान राजद को रास नहीं आ रहा होगा. राजद के नेता खुलकर रेप के आरोपी विधायक के समर्थन में बयानबाजी कर रहे हैं. अरूण यादव का लालू-राबड़ी फैमिली से संबंध जगजाहिर नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी विधायक अरूण यादव का लालू-राबड़ी परिवार से संबंध जगजाहिर है. अरूण यादव ने राबड़ी देवी के पांच फ्लैट्स को ढ़ाई करोड़ से ज्यादा में खरीदा था. आरोप लगा था कि लालू फैमिली के काले धन को सफेद करने के लिए फ्लैट की खरीद-बिक्री की गयी थी. ये तो कागजों की बात है. जानकार जानते हैं कि अरूण यादव की कितनी निकटता लालू प्रसाद यादव और उनके पूरे परिवार से रही है. यही कारण है कि 12 साल की नाबालिग दलित लड़की से रेप जैसे जघन्य अपराध के आरोपी अरूण यादव पर राजद ने कोई कार्रवाई नहीं की है. अरूण यादव की पत्नी कुछ दिनों पहले लालू-राबड़ी आवास में बैठी दिखी थीं. बिहार में अपराध को लेकर लगातार बयान दे रहे तेजस्वी यादव से जब अरूण यादव के बारे में पूछा गया तो वे बगैर कुछ बोले निकल गये.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें