ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

उपचुनाव में हार के बाद बोले तेजस्वी यादव..झारखंड के बाद अब बिहार की बारी, 2025 में किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे NDA की सरकार

PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को

उपचुनाव में हार के बाद बोले तेजस्वी यादव..झारखंड के बाद अब बिहार की बारी, 2025 में किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे NDA की सरकार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे है मिठाईया खिला रहे हैं। वही आतिशबाजी भी कर रहे हैं। उपचुनाव में करारी हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। कहा कि किसी भी कीमत पर 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बिहार में नहीं बनेगी। झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है।


कोलकाता से पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार-झारखंड सब जगह के परिणाम आ चुका हैं। जो प्रेम, विश्वास और जो जन समर्थन झारखंड के लोगों ने दिया है इसके लिए हम वहां की जनता का आभारी है। पिछली बार एक सीट मात्र जीत पाए थे। इस बार राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड में बहुत अच्छा परफोर्मेंस किया है। लगातार हमलोगों की प्रयास रही थी कि जितने सीट पर लड़े उसे जीते। झारखंड में 4 सीट हमलोगों ने जीते हैं। एक-दो सीट पर बहुत कम मार्जिन पर हार हुई हैं। 


तेजस्वी ने कहा कि झारखंड में हमलोग जीते हैं बहुत ही प्रचंड बहुमत के साथ हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम बने हैं। उनकों हम धन्यवाद देते है। बिहार विधानसभा उपचुनाव के चारों सीटों को अब 2025 के विधानसभा में हम जीतेंगे। चुनाव में हार जीत चलती रहती है हम और मजबूती के साथ आगे चुनाव लड़ेंगे। 2025 में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है। 


उन्होंने कहा कि अभी कुछ महीने पहले लोकसभा की सीट को हमलोगों ने जीता है। हमलोगों  को तैयारी करने का मौका मिला है जो कमी होगी उसे दूर करेंगे। किसी भी किमत पर बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनेगी। 


बता दें कि इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी जीत गई है। दीपा मांझी ने आरजेडी के प्रत्याशी रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हरा दिया है वही तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने भी जीत दर्ज करायी है। विशाल प्रशांत 10 हजार से ज्यादा वोट से माले प्रत्याशी को पराजित कर दिया है। 


वही बेलागंज से जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने भी जीत दर्ज करायी है। मनोरमा देवी ने आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हरा दिया है। वही रामगढ़ में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह जीत गये हैं। रामगढ़ में बसपा के सतीश सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे जबकि आरजेडी के अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें