ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

यूपी में भी रोजगार पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने की रात 9 बजे मशाल जलाने की अपील

PATNA: रोजगार को लेकर पूरे देश की सियासत गरम है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रोजगार और पलायन को चुनावी मुद्दा बना लिया है। आरजेडी का चुनाव

यूपी में भी रोजगार पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने की रात 9 बजे मशाल जलाने की अपील
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: रोजगार को लेकर पूरे देश की सियासत गरम है। चुनावी गहमा-गहमी के बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रोजगार और पलायन को चुनावी मुद्दा बना लिया है। आरजेडी का चुनावी नारा भी रोजगार पर केन्द्रीत है। तेजस्वी यादव ने आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बंद कर लालटेन जलाने की अपील लोगों से की है। वहीं रोजगार को लेकर यूपी की सियासत भी गरमा गयी है।

 तेजस्वी यादव की तरह यूपी के पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी रात 9 बजे 9 मिनट के लिए क्रांति की मशाल जलाने की अपील की है।। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की है कि 9 सितंबर यानि आज रात 9 बजे 9 मिनट तक बेरोजगारी के खिलाफ क्रांति की मशाल जलाएं, ताकि आपकी आवाज सरकार के कानों तक पहुंचे।



 वहीं, अखिलेश यादव के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि इस देश का युवा अपनी आवाज सुनाना चाहता है। उन्होंने भी लोगों से अपील है कि वह भी युवाओं का साथ दें। बुधवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुट्ठियां जब बंध जाती हैं नौजवानों की, नींद उड़ जाती है ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों’ की। आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!  


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें