ब्रेकिंग
Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Election Result : उत्तर प्रदेश में योगी की वापसी, रुझानों में पिछड़ गए अखिलेश

DESK : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के रुझान तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला होता नजर आ रहा था. लेकिन अब बीजेपी न

Election Result : उत्तर प्रदेश में योगी की वापसी, रुझानों में पिछड़ गए अखिलेश
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के रुझान तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं. यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला होता नजर आ रहा था. लेकिन अब बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को काफी पीछे छोड़ दिया है. यूपी से अब तक 360 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. 403 विधानसभा सीट वाली यूपी में बीजेपी को इस वक्त रुझानों में बहुमत हासिल हो चुका है. बीजेपी ने 250 सीटों पर अपनी बढ़त बना रखी है. जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 96 सीटों पर बढ़त फायदे और नुकसान के नजरिए से देखें तो बीजेपी को फिलहाल 45 सीटों का नुकसान दिख रहा है. जबकि अखिलेश की सपा को 52 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है.


इसके अलावा बीएसपी और कांग्रेस का प्रदर्शन फिलहाल कुछ खास नजर नहीं आ रहा. मायावती की बहुजन समाज पार्टी को 6 सीटों पर बढ़त है. जबकि प्रियंका गांधी के बूते चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस को फिलहाल उत्तर प्रदेश में 4 सीटों पर बढ़त हासिल है. अन्य को 4 सीटों पर बढ़त हासिल है. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी का संकेत देखते हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं. इसके अलावा सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल सीट से फिलहाल आगे हैं.


फिलहाल 60 सीटें ऐसी हैं जहां से कोई रुझान सामने नहीं आए हैं. लेकिन पिछले ढाई घंटे में जो शुरुआती रुझान सामने आए हैं. उसके मुताबिक बीजेपी भले ही सरकार में वापसी कर रही हो लेकिन उसकी सीटें पहले से कम हो सकती है. समाजवादी पार्टी पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है. लेकिन फिलहाल रुझानों को देखकर ऐसा नहीं लगता कि यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बन पाएगी हालांकि अंतिम चुनाव नतीजे अभी आने बाकी है.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें