Hindi News / politics / विजय कल लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ‘थलापति’ ने 121 विधायकों...

विजय कल लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ‘थलापति’ ने 121 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा

Vijay Tamil Nadu CM: तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें अन्य दलों का समर्थन मिल गया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 08, 2026, 8:19:19 PM

Vijay Tamil Nadu CM

'थलापति' का शपथ ग्रहण - फ़ोटो Google

Vijay Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। TVK प्रमुख और अभिनेता विजय शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। शुक्रवार देर शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय को सरकार बनाने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।


सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। समारोह को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए विजय ने कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। 


उनकी पार्टी TVK को युवाओं, महिलाओं और आम जनता का व्यापक समर्थन मिला। विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर विजय ने चुनाव प्रचार किया, जिसका असर चुनाव परिणामों में भी देखने को मिला।


तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई। सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत थी, जिसे अन्य दलों के समर्थन से पार्टी ने पूरा कर लिया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के 5 विधायक, CPI के 2 विधायक, CPI(M) के 2 विधायक और VCK के 2 विधायक TVK के समर्थन में आ गए हैं।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती चुनावी वादों को जमीन पर उतारने की होगी। जनता को उनसे रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और राज्य में निवेश बढ़ाने की उम्मीदें हैं। वहीं विजय समर्थकों का कहना है कि उनकी सरकार तमिलनाडु में नई राजनीतिक संस्कृति और प्रशासनिक बदलाव की शुरुआत कर सकती है।