ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

थाने में बुलाकर भाजपा नेताओं से पूछताछ, BJP बोली- दम है तो सरकार अरेस्ट करके दिखाए

RANCHI: राजधानी रांची में बीते 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने आज बीजेपी नेताओं से पूछताछ की। पुलिस के बुलावे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्र

थाने में बुलाकर भाजपा नेताओं से पूछताछ, BJP बोली- दम है तो सरकार अरेस्ट करके दिखाए
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: राजधानी रांची में बीते 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव के दौरान हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने आज बीजेपी नेताओं से पूछताछ की। पुलिस के बुलावे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत अन्य भाजपा नेता धुर्वा थाने पहुंचे। पुलिस ने बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बीजेपी नेताओं से पूछताछ की और पुलिस के सवालों का जवाब दिया।


राजधानी के धुर्वा थाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, नवीन जायसवाल से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान थाने में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। बंद कमरे में करीब आधे घंटे की पूछताछ के बाद थाने से बाहर निकले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कि बीजेपी राज्य की जनता के साथ खड़ी है।सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बीजेपी का आंदोलन जारी रहेगा। अगर सरकार हमारी गिरफ्तारी भी करना चाहती है तो उसके लिए भी हम तैयार हैं। 


दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार डरी हुई है, इसलिए फर्जी मुकदमे कर रही है। सरकार लाख कोशिश कर ले लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, बीजेपी के नेता तो गिरफ्तारी देने ही आये थे। सरकार में हिम्मत है तो गिरफ्तार करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नेताओं से उस घटना के बारे में पूछताछ की गयी जो हुई ही नहीं है। धारा 144 का उल्लंघन किसी भाजपा कार्यकर्त्ता ने नहीं किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें