ब्रेकिंग
BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरBJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनीराबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर

तेजप्रताप ने कुख्यात अशोक यादव की पत्नी को बनाया अपना प्रतिनिधि, ईडी जैसी एजेंसी ले चुकी है एक्शन

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से विधायक के तेज प्रताप यादव ने आखिरकार अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने हसनपुर में

तेजप्रताप ने कुख्यात अशोक यादव की पत्नी को बनाया अपना प्रतिनिधि, ईडी जैसी एजेंसी ले चुकी है एक्शन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर से विधायक के तेज प्रताप यादव ने आखिरकार अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने हसनपुर में अपने प्रतिनिधि के तौर पर जिसकी तैनाती की है वह कुख्यात अशोक यादव की पत्नी विभा देवी हैं। विभा देवी आरजेडी की नेता है और वह समस्तीपुर के बिथान की रहने वाली हैं हालांकि उनकी पहचान अशोक यादव की पत्नी के तौर पर ज्यादा है। अशोक यादव समस्तीपुर-खगड़िया इलाके के कुख्यात के तौर पर चर्चित रहा है या अलग बात है कि आरजेडी के साथ जुड़ा रहा है। 


तेज प्रताप यादव ने आज विभा देवी को अपने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर चुने जाने की जानकारी खुद ट्वीट करते हुए दी है। सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा है.. हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की राजद नेत्री श्रीमती विभा देवी को विधायक प्रतिनिधि का नियुक्ति पत्र दिया.. बहुत-बहुत बधाई। अशोक यादव का तेज प्रताप के विधानसभा क्षेत्र में काफी दबदबा रहा है और यही वजह है कि तेज प्रताप यादव ने विधायक प्रतिनिधि के तौर पर विभा देवी को चुना है। 


आरजेडी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके अशोक यादव के ऊपर प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसी तक कार्रवाई कर चुकी है। ईडी ने अशोक यादव की करोड़ों की संपत्ति जब्त करने का फैसला साल 2018 में लिया था। इसके बाद अशोक यादव को गिरफ्तार भी किया गया था। अशोक यादव के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अवैध हथियार, विस्फोटक की खरीद-फरोख्त जैसे मामलों में अशोक यादव को पुलिस ने अलग-अलग केस में आरोपी बना रखा है। अशोक यादव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी ने करोड़ों की संपत्ति जब्त की थी और अब उसी अशोक यादव की पत्नी विभा देवी को तेज प्रताप ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें