ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: 20 वर्षों की डबल इंजन खटारा सरकार, बिहार और बिहारियों के लिए एकदम बेकार! तेजस्वी का तीखा वार

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है. एक्स पर एक पोस्टर शेयर कर तेजस्वी ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की है और डबल इंजन सरकार को खटारा बताया है.

Bihar Politics
तेजस्वी का तीखा तंज
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव अलग-अलग मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरते रहे हैं। चाहे वह बिहार में बढ़ते अपराध का मामला हो या बेरोजगारी या अन्य मामले, तेजस्वी लगातार सरकार पर हमलावर बने रहते हैं। अब एक बार फिर तेजस्वी ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर तीखा वार कर दिया है।


दरअसल, तेजस्वी ने अपने एक्स हेंडल पर एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर के जरिए तेजस्वी ने बिहार की डबल इंजन सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “20 वर्षों की डबल इंजन खटारा सरकार, बिहार और बिहारियों के लिए एकदम बेकार!”.


इस पोस्टर में एक खटारा कार को दिखाया गया है, जिसकी ड्राइविंग सीट पर सीएम नीतीश कुमार बैठे हैं तो पिछली सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं। कार का नंबर भी बड़ा दिलचस्प है। कार का नंबर लिखा हुआ है 2005-2025। गाड़ी के ऊपर कुछ बोरियां लदी हुई हैं, जिसके ऊपर गरीबी, नौकरशाही, अशिक्षा, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे दर्शाए गए हैं।


उधर, राष्ट्रीय जनता दल ने भी एक एआई का वीडियो जारी किया है। इसके साथ लिखा गया है कुर्सी का ख्वाब, पलटू का खिताब। इस वीडियो में नीतीश कुमार को कुर्सी से चिपका दिखाया गया है। इस वीडियो के जरिए आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें