ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

तेजस्वी का मिशन असम, गुवाहाटी में अजमल समेत कई नेताओं से करेंगे मुलाकात

PATNA : असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम गुवाहाटी पहुंच गए थे। तेजस्वी का मिशन असम शुरू हो चुका है और आज उनकी मुलाक

तेजस्वी का मिशन असम, गुवाहाटी में अजमल समेत कई नेताओं से करेंगे मुलाकात
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम गुवाहाटी पहुंच गए थे। तेजस्वी का मिशन असम शुरू हो चुका है और आज उनकी मुलाकात बदरुद्दीन अजमल के से होगी। गुवाहाटी पहुंचने के साथ ही तेजस्वी यादव ने असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा से मुलाकात की है। 


कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और असम के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा से तेजस्वी यादव की लंबी मुलाकात हुई है। तेजस्वी यादव असम में गैर बीजेपी गठबंधन के साथ मिलकर अपनी पार्टी आरजेडी को चुनाव मैदान में उतारना चाहते हैं। पार्टी ने इसके लिए दो प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दे रखी है। अब्दुल बारी सिद्धकी और श्याम रजक पिछले दिनों पश्चिम बंगाल और असम का दौरा कर चुके हैं और अब तेजस्वी खुद गुवाहाटी में मौजूद हैं। 


असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल की पार्टी के साथ में आरजेडी का गठजोड़ चाहते हैं और इसी कड़ी में आज उनकी मुलाकात अजमल से भी होने वाली है। तेजस्वी यादव गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर भी जा सकते हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ही तेजस्वी शुक्रवार को गुवाहाटी के लिए पटना से रवाना हो गए थे। आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक पहले से ही गुवाहाटी में मौजूद हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर तेजस्वी यादव का आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में आरजेडी ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी लेकिन उसकी कोशिश बीजेपी के खिलाफ गोलबंदी को बनाए रखना है। तेजस्वी इस मुहिम में किस हद तक सफल हो पाते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें