1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 13, 2026, 2:35:33 PM
तेजस्वी यादव का हमला - फ़ोटो Reporter
Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव छात्र राजद को भंग करते हुए नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि इस नए प्रकोष्ठ का उद्देश्य देशभर में शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए काम करना होगा।
इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री का निर्णय जनता के जनादेश से नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा लिया जा रहा है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार की सरकार अब दिल्ली से नहीं, बल्कि गुजरात से संचालित हो रही है।
उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 वर्षों के शासन में बिहार का खजाना खाली कर दिया गया है, जिसके कारण आज भी राज्य देश का सबसे गरीब राज्य बना हुआ है। बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में केवल ‘कुर्सी की राजनीति’ चल रही है, जिसका जनता से कोई लेना-देना नहीं है।
तेजस्वी यादव ने जेडीयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए उसे भाजपा का एक “प्रकोष्ठ” बताया। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के भीतर भाजपा समर्थक एजेंट बड़े फैसले ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मंत्री पद के लालच में हैं तो कुछ ठेकेदारी में व्यस्त हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि आने वाले दो महीनों में नीतीश कुमार का राजनीतिक प्रभाव और कम हो जाएगा।