ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

विधानसभा में हद से ज्यादा बौखला गए नीतीश, सदन में भारी हंगामा

PATNA: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हत्या का आरोप लगा है. उनको जुर्माना भी देना पड़ा है. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में तेजस्वी या

विधानसभा में हद से ज्यादा बौखला गए नीतीश, सदन में भारी हंगामा
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हत्या का आरोप लगा है. उनको जुर्माना भी देना पड़ा है. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार विधानसभा में तेजस्वी यादव पर भड़क गए. सीएम ने कहा कि ''यह  बकवास कर रहा है. इसकी जांच कराई जाए. बड़े भाई सामान दोस्त का बेटा हैं. इसलिए हम सुनते रहते हैं. लेकिन यह कुछ भी बोल देता है. ये झूठ बोल रहा है. इसको नेता प्रतिपक्ष कौन बनाया, इसको डिप्टी सीएम किसने बनाया हैं. इस पर जब आरोप लगा तो मैंने कहा कि एक्सप्लेन करो जब नहीं किया तो मैंने इसको छांट दिया.''



तेजस्वी ने नीतीश सरकार को बताया फर्जी

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार फर्जी है. क्योंकि यह सरकार ही चोर दरवाजे से आई है. अगर सत्ता में आए हैं तो कुछ काम तो किजिए. इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने एतराज जताया. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस तरह का असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. ऐसा कभी सदन में नहीं हुआ है. 



क्यों नहीं मिला विशेष राज्य का दर्जा

 तेजस्वी यादव ने कहा कि राबड़ी देवी ने आंचल फैलाकर विशेष राज्य का दर्ज मांगा था. जब वह सीएम थी, लेकिन उस समय नहीं मिला, लेकिन अब तो डबल इंडन की सरकार है. बिहार को विशेष राज्य का दर्ज कौन देगा. क्या अमेरिका के राष्ट्रपति बिहार को विशेष राज्य का दर्ज देंगे. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार के विशेष राज्य का दर्ज मिले. 




कब देंगे 19 लाख रोजगार

तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार के विशेष राज्य का दर्ज मिले. विशेष राज्य का दर्जा छोड़िए आप फ्री में कोरोना कीट ही मंगाइये. अब तो डिप्टी सीएम भी दो-दो है. बीजेपी ने 19 लाख रोजगार देने की बात की है. यह बताना चाहिए की रोजगार कब देंगे. सीएम तो पहले ही इनकार कर चुके हैं कि इतना रोजगार कैसे दिया जाएगा. राज्यपाल के अभिभाषण में यह नहीं बताया गया कि बिहार कैसे पिछड़ा राज्य से बाहर निकलेगा. उद्योग कैसे लगेगा. लेकिन सीएम ने तो बहाना बना लिया और कहा कि समुद्र रहेगा तो उद्योग लगेगा. क्या हर उद्योग लगाने के लिए समुद्र ही जरूरी है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें